ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बागेश्वरधाम के परिक्रमा मार्ग से मुस्लिम युवक कट्टे सहित गिरफ्तार

 छतरपुर। बागेश्वरधाम मंदिर की परिक्रमा मार्ग से कट्टे सहित एक मुस्लिम युवक गिरफ्तार किया गया है। आरोपित को लेकर शक है कि वह किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आया था। हालांकि पुलिस आरोपित से पूछताछ करने में लगी हुई है। युवक का नाम रज्जनखान बताया जा रहा है।

घटनाक्रम के मुताबिक बागेश्वरधाम के परिक्रमा मार्ग में एक युवक लोगों को संदिग्ध लगा। ऐसे में लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस ने युवक को दबोचकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ की तो उसने अपना नाम रज्जनखान बताया। पुलिस अभी उसके कट्टा लेकर बागेश्वरधाम आने का कारण जानने के लिए पूछताछ कर रही है।

इसलिए मामला हुआ गंभीर

बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री हमेशा हिंदू राष्ट्र बनाने के बायानों को लेकर चर्चा में रहते हैं और उन्होंने कई लोगाें की हिंदू धर्म में वापसी भी कराई है। इसलिए लोग अाशंका जता रहे हैं कि कहीं युवक धीरेंद्र शास्त्री पर हमला करने तो नहीं आया था। हालांकि अभी पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.