ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सड़क निर्माण में बनाई जा रही पुलिया की मिट्टी धंसी श्रमिक की दबने से मौत

कटनी। कटनी में निर्माणाधीन सड़क की पुलिया में मिट्टी धंसने से श्रमिक की मौत हो गई। घटना रीठी थाना अंतर्गत हरदुआ के पास खोहरी गांव में हुआ है। यहां सड़क निर्माण के दौरान बन रही पुलिया में काम करने वाले एक श्रमिक की मिट्टी गिरने से उसमें दबने के कारण मौत हो गई। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने श्रमिक का शव बाहर निकाला है और उसे रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया है।

25 वर्षीय युवक है श्रमिक

जानकारी के अनुसार हरदुआ स्टेशन के समीप खोहरी गांव में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसमें पुलिया के निर्माण के लिए बनाए जा रहे थे पिलर का काम चल रहा था। काम में खोहरी निवासी नीरज चौधरी पिता रामकिशोर चौधरी 25 वर्ष भी मजदूरी का काम कर रहा था। शाम 6.30 बजे के लगभग काम के दौरान पुलिया की मिट्टी धंस गई और नीरज उसमें दब गया। जब तक उसे बाहर निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो गई।

तीन घंटे चला रेस्क्यू

घटना की जानकारी लगते ही रीठी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय, उपनिरीक्षक दुर्गेश तिवारी सहित स्टाफ मौके पर पहुंचा। जिसके बाद रेस्क्यू चलाया गया। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक के शव को मलबे से बाहर निकाला और उसे पीएम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी भिजवाया है। साथ ही मार्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.