ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लगा झटका ICC और BCCI ने मैच का वेन्यू बदलने की मांग की खारिज

कुछ ही दिनों में वर्ल्ड कर का आगाज होने जा रहा है। ये टूर्नामेंट इसी साल के आखिर होगा। इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को एक बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान विश्वकप 2023 में अपने दो लीग मैच की जगह बदल वाना चाहता था, लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो आईसीसी और बीसीसीआई ने उसकी इन मांगों को खारिज कर दिया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से जिन दो मैचों की जगह बदलने की गुजारिश की थी उनमें संभावित शेड्यूल के मुताबिक 20 अक्टूबर को बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला होना था। दूसरा मैच 23 अक्टूबर को अफगानिस्तान के साथ चेन्नई में होना था। पाकिस्तान बेंगलुरु में अफगानिस्तान और चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना चाहता था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईसीसी और बीसीसीआई ने मंगलवार को बैठक की थी। इसके बाद अपने आधिकारिक फैसले में पाकिस्तान को इसके बारे में जानकारी दी थी। आपको जानकारी के लिए बता दें वर्ल्ड कर का आगाज 5 अक्टूबर को हो रहा है।

आईसीसी और बीसीसीआई ने विश्वकप के शेड्यूल का ड्राफ्ट सौंप दिया है। हालांकि आईसीसी की तरफ से यह फाइनल नहीं हुआ है। इस ड्राफ्ट के मुताबिक पाकिस्तान और भारत का मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है।

वेन्यू बदलने को लेकर आईसीसी और बीसीसीआई का कहना है कि टूर्नामेंट काफी करीब है। ऐसे में वेन्यू नहीं बदला जा सकता। हालांकि वेन्यू बदलने का अधिकार भारत के पास है, लेकिन इसके लिए भी आईसीसी की अनुमति चाहिए होती है।

आम तौर पर आईसीसी इवेंट्स में वेन्यू तभी बदले जाते हैं जब सुरक्षा का मुद्दा हो। जैसे 2016 के टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान 19 मार्च को धर्मशाला में भारत-पाकिस्तान मैच था, लेकिन भारत सरकार की ओर से कड़े सुरक्षा आश्वासन के अभाव में मैच को कोलकाता में ट्रांसफर कर दिया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.