ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाजपा के पूर्व विधायक ध्रुवप्रताप सिंह सहित पार्टी पदाधिकारियों ने थामा कांग्रेस का हाथ

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के पूर्व मंत्री भाजपा नेता दीपक जोशी के बाद कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक ध्रुवप्रताप सिंह सहित पार्टी पदाधिकारियों ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने शुक्रवार को पूर्व जनपद अध्यक्ष शंकर महतो, पूर्व संगठन पदाधिकारी भूपेन्द्र सिंह, रोहित शर्मा सहित अन्य को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आने वालों की तो बुलेट ट्रेन चल रही है। भाजपा के कई नेता अब हमारे साथ आना चाहते हैं।

भाजपा सरकार को विदा करने तैयार बैठी है जनता

कमल नाथ ने कहा कि पूर्व विधायक ध्रुवप्रताप सिंह, शंकर महतो के साथ अन्य ने जो निर्णय लिया है, वो कांग्रेस, जनता के हित और प्रदेश के भविष्य के लिए है। आज भाजपा से लोग प्रताड़ित हैं। प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार को विदा करने के लिए तैयार बैठी है। मैं भी प्यार से विदा करूंगा क्योंकि उनका समय आ गया है।

उन्‍होंने कहा कि चुनाव में अब जब पांच माह बचे हैं तो शिवराज जी को बहनें और कर्मचारी याद आने लगे हैं पर 18 साल क्या किया, इसका कोई उत्तर नहीं है।

वहीं, पूर्व विधायक ध्रुवप्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा अपनी मूल भावना से भटक गई है। भ्रष्टाचार चरम पर है। पार्टी में वरिष्ठ नेताओं से बात करो तो सुन तो सब लेते हैं लेकिन उस दिशा में काम नहीं होता।

उन्हाेंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को लेकर कहा कि वे कार्यकर्ताओं को पहचानते तक नहीं है। शंकर महतो ने सरकार पर आरोप लगाया कि गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.