ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कांग्रेस का भाजपा विधायक गौरीशंकर बिसेन पर बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप मिला यह जवाब

 बालाघाट। मप्र कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर एक वीडियो साझा करने के बाद प्रदेश सहित बालाघाट की राजनीति में हलचल तेज हो गई। कांग्रेस ने वीडियो साझा कर बालाघाट विधायक और मप्र अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के आयोग गौरीशंकर बिसेन पर स्कूली बच्चियों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए लिखा है कि ‘आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन बच्चियों के साथ शर्मनाक हरकत कर रहे हैं। ‘बीजेपी नेताओं से बेटी बचाओ…’।

नईदुनिया से चर्चा में विधायक बिसेन ने कहा कि कांग्रेस ने एक वीडियो जारी किया है। ऐसी घिनौनी हरकत वालों पर मैं कोई प्रतिक्रिया नहीं प्रकट करना चाहता। कांग्रेस ने नीचता की पराकाष्ठा पार कर दी है। वो बच्चियां मेरी बेटी, मेरी पोती जैसी हैं। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस चुनाव हार चुकी है, मर चुकी है। इसलिए अपनी खीच मचा रही है। कांग्रेस के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराऊंगा। वीडियो बालाघाट स्थित सीएम राइज स्कूल में हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम का है।

वीडियो आपत्तिजनक, उसमें एक बच्ची असहज दिख रही है: कांग्रेस जिलाध्यक्ष

वहीं, इस मामले में बालाघाट जिला कांग्रेस अध्यक्ष व बैहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय उइके भी सामने आए हैं। उन्होंने नईदुनिया से चर्चा में कहा कि उक्त वीडियो मैंने भी देखा है। वीडियो में विधायक बिसेन किस नीयत से बच्चियों को पकड़ रहे थे, इस पर कुछ नहीं कह सकता, लेकिन वीडियो में जिस तरह विधायक बच्ची को पकड़ रहे हैं, उसमें एक बच्ची असहज दिख रही है। वीडियो देखने पर घटनाक्रम आपत्तिजनक लग रहा है।

गृहमंत्री द्वारा हाथ झटकने वाला वीडियो हो रहा बहुप्रसारित

विवादित राजनेता की छवि बना चुके विधायक बिसेन का 22 जून को बालाघाट में गौरव यात्रा के मंच पर कैद एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है, जिसमें मंच पर मुख्यमंत्री, गृहमंत्री आदि के स्वागत के लिए फूलों की बड़ी माला पहनाई गई और जनता का अभिवादन करते मंत्रियों ने हाथ हिलाया, लेकिन इसी बीच गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विधायक बिसेन का हाथ झटककर नीचे कर दिया। वीडियो में नजर आ रहा है कि विधायक बिसेन द्वारा हाथ हिलाते समय गृहमंत्री का चेहरा छुप रहा था इसलिए उन्होंने बिसेन का हाथ झटक दिया। कुछ सेकंड के इस वीडियो के सामने आने के बाद जिले की राजनीति गरमा गई है। जिला कांग्रेस ने गृहमंत्री के कृत्य को निंदनीय बताया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.