ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पाकिस्तान टीम का एलान बाबर आजम नहीं होंगे कप्तान इस खिलाड़ी को मिली कमान

भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप को लेकर बात बन चुकी है। बीसीसीआई और पीसीबी की ओर से इसके हाइब्रिड मॉडल के तहत खेलने पर सहमति जता दी गई है। एशिया कप को लेकर टीम इंडिया का ऐलान होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अगले महीने खेले जाने वाले एसीसी मेन्स इमर्जिंग एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान ए टीम की घोषणा की है।

14 जुलाई से होगी टूर्नामेंट की शुरुआत

यह टूर्नामेंट 14-23 जुलाई के बीच श्रीलंका में आयोजित होगा। इस टूर्नामेंट में 6 देश हिस्सा लेने वाले हैं। इस बार टूर्नामेंट में पाक टीम की कप्तानी 14 मैच खेलने वाले मोहम्मद हारिस को सौंपी गई है। वहीं, ओमर बिन यूसुफ को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। जबकि इस टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर और शाहनवाज दहानी भी खेलते हुए नजर आएंगे।

कब होगा भारत-पाकिस्तान का मैच?

बता दें कि 22 साल के मोहम्मद हारिस ने 5 वनडे और 9 टी 20 में पाकिस्तान टीम का प्रतिनिधित्व किया। हारिस के इंटरनेशनल करिअर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वहीं, उप कप्तान ओमर बिन यूसुफ ने अभी तक इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। हालांकि,फर्स्ट क्लास क्रिकेट और घरेलू टी20 में उनका प्रदर्शन जबरदस्त है। एसीसी मेन्स इमर्जिंग एशिया कप 2023 में 16 जुलाई को भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला होगा। दोनों टीमें नेपाल ए और श्रीलंका ए के साथ ग्रुप ए में हैं।

एसीसी मेन्स इमर्जिंग एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम: मोहम्मद हारिस (कप्तान, विकेटकीपर), ओमैर बिन यूसुफ (उप-कप्तान), अमद बट, अरशद इकबाल, हसीबुल्लाह, कामरान गुलाम, मेहरान मुमताज, मुबासिर खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, कासिम अकरम, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहनवाज दहानी, सुफियान मुकीम और तैयब ताहिर।

ये 6 टीमें होंगी शामिल

1.भारत

2.श्रीलंका

3.पाकिस्तान

4.अफगानिस्तान

5.बांग्लादेश

6.नेपाल

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.