ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चाइनीज ऐप पर फिर डिजिटल स्ट्राइक की तैयारी!…भारत सरकार 54 चीनी ऐप पर लगा सकती है बैन

भारत सरकार सुरक्षा का हवाला देते हुए चीन की 54 ऐप पर जल्द ही बैन लगा सकती है। सूत्रों के अनुसार स्वीट सेल्फी एचडी, ब्यूटी कैमरा- सेल्फी कैमरा, इक्वलाइजर एंड बास बूस्टर, कैमकार्ड फॉर सेल्सफोर्स एंट (amCard for SalesForce Ent), आईसोलैंड 2: ऐसेज ऑफ टाइम लाइट (Isoland 2: Ashes of Time Lite), वीवा वीडियो एडिटर, टेंसेंट ज्रिवर, ओनम्योजी चेस (Onmyoji Chess), ओलंपिक एरिना, ऐपलॉक, डुअल स्पेस लाइट आदि शामिल हैं।

बता दें कि साल 2020 में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प के बाद अब तक भारत सरकार करीब 300 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा चुकी है। लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून को चीन और भारत के सैनिकों के बीच खूनी झड़प हुई थी। इसमें भारत के 20 जवान शहीह हो गए थे। गलवान घाटी की झड़प के बाद भारत सरकार ने उ सी साल सबसे पहले 59 चीनी ऐप कार्रवाई करते हुए उन्हें प्रतिबंधित कर दिया था। इसमें वीचैट, बीगो लाइव, हैलो, लाइकी, कैम स्कैनर, वीगो वीडियो जैसे ऐप शामिल थे।

इसके कुछ दिनों बाद भरत सरकार ने 47 और ऐप बैन किए थे। टिकटॉक और पबजी जैसे कुछ चीनी मोबाइल ऐप पर सरकार प्रतिबंध लगा चुकी है। पिछले साल दिसंबर में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में कहा था पूर्व में चीनी ऐप पर लगे प्रतिबंध को हटाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.