ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जेल से छूटे बदमाश ने युवती को लूटा सात वारदातें कुबूली

इंदौर। अनुराग नगर निवासी प्रांजली सिंह को लूटने वाले दो बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया है। एक बदमाश खजराना थाना क्षेत्र का गुंडा है, जो कुछ दिनों पूर्व ही जेल से छूटा था। आरोपितों ने सात वारदातें स्वीकारी हैं, लेकिन थानों में एफआइआर नहीं हुई।

मूलत: शहडोल निवासी 26 वर्षीय प्रांजली सिंह स्कीम-78 में निजी कंपनी में नौकरी करती है। उसके साथ 21 जून को उस वक्त घटना हुई, जब वह शिफ्ट समाप्त कर घर लौट रही थी। बदमाशों ने प्रांजली से पर्स छीना और उसे घसीटते हुए ले गए।

थानों में नहीं मिली एफआइआर

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुक्रवार रात दो आरोपित पीयूष रिमझा निवासी रामकृष्ण बाग कालोनी और अर्पित मंदाद निवासी नंदानगर को खजराना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ की तो सात घटनाओं में लिप्त होना स्वीकारा, लेकिन थानों में एफआइआर ही नहीं मिली। दोनों आरोपितों ने भागने की कोशिश की तो पैर फ्रैक्चर हो गए।

आइटी पार्क के पास फोन लूटा

इधर, भंवरकुआं थाना क्षेत्र में आइटी पार्क के समीप संजय भीमासिंह चौहान से बाइक सवार बदमाश ने फोन लूट लिया। संजय द्वारा शोर मचाने पर लोगों ने पीछा किया और आरोपित सद्दाम पुत्र गुलाम पठान निवासी आजाद नगर को पकड़ लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.