ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गुप्त नवरात्रि में करें दुर्गा अष्टमी का व्रत सिद्ध होंगे मंत्र और पूरी होगी हर मनोकामना

 इन दिन गुप्त नवरात्रि चल रही है। इस बीच मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली अष्टमी के दिन यानी आषाढ़ महीने में 26 जून को रखा जाएगा। नवरात्रि की वजह से इस दुर्गाष्टमी का महत्व बढ़ गया है। इस बार मासिक दुर्गाष्टमी और गुप्त नवरात्रि की अष्टमी एक साथ है, इसीलिए देवी की पूजा और आशीर्वाद का खास संयोग बन रहा है। मान्यता है कि इस दिन भक्ति भाव से माता की आराधना करने से सभी मंत्र सिद्ध हो जाते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन कन्या पूजन करना भी बहुत शुभ माना जाता है।

तिथि एवं शुभ मुहूर्त

हिन्दू पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि 25 जून को देर रात 12 बजकर 25 मिनट से शुरू होकर 27 जून को देर रात 02 बजकर 04 मिनट पर समाप्त होगी। सनातन धर्म में उदया तिथि मानी जाती है। अतः सोमवार 26 जून को दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी। गुप्त नवरात्रि के दौरान जगत जननी मां दुर्गा की पूजा निशिता काल में की जाती है। अतः साधक सिद्धि प्राप्ति हेतु मध्य रात्रि में देवी मां की पूजा करते हैं। सामान्य साधक स्नान-ध्यान के पश्चात मां दुर्गा की पूजा-उपासना कर सकते हैं।

कैसे रखें व्रत?

दुर्गाष्टमी का व्रत 26 जून को सोमवार के दिन सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा और 27 जून, मंगलवार को सुबह 4 बजे समाप्त होगा। व्रत वाले दिन सूर्योदय से पहले उठें और स्नान-ध्यान कर पूजा घर को साफ-सुथरा करें। फिर मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर का विधि-विधान और श्रद्धा के साथ पूजन करें। इस दिन के माता महागौरी रूप की पूजा की जाती है। मां को लाल चुनरी और श्रृंगार चढ़ाना चाहिए। पूजा में लौंग, सुपारी, पान, नारियल, धूप,दीप,फूल, मेवा और सफेद बर्फी जरूर रखें। आरती के साथ पूजा का समापन करें। इस दिन दुर्गा चालीसा और सप्तशती का पाठ करना काफी लाभकारी माना जाता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.