ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फर्जी पर्चियां बनाकर वेयर हाउस के मैनेजर ने की लाखों रुपए की धोखाधड़ी

 कटनी। कुठला पुलिस ने मधुर महादेव वेयरहाउस के मैनेजर राजेश मोटयानी निवासी भोपाल को अमानत में खयानत, कूटरचना कर धोखाधड़ी के प्रकरण में एफआइआर कर गिरफ्तार किया है।

कुठला थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि रीठी रोड कटनी स्थित मधुर महादेव वेयरहाउस के संचालक प्रेम शंकर राय पिता स्वर्गीय धनीराम राय उम्र करीब 55 साल निवासी जयप्रकाश वार्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब 3 वर्ष पूर्व राजेश मोटियानी 36 साल निवासी गांधी नगर, भोपाल को वेयरहाउस में मैनेजर के पद पर रखा था।

वेयर हाउस में संपूर्ण लेनदेन का कार्य मैनेजर राजेश मोटियानी द्वारा किया जाता था। वेयरहाउस में रखे जाने वाले अनाजों के जमा किए जाने पर रसीद को देने का कार्य भी मैनेजर करता था।

कुछ दिन पूर्व वेयरहाउस में रखा प्रमोद जैन नामक किसान का अनाज मैनेजर ने निखिल गंगवानी और हरीश गंगवानी को उधारी का पैसा न चुका पाने के कारण दे दिए जाने की जानकारी मिली।

वेयरहाउस संचालक ने वेयरहाउस में रखे संपूर्ण अनाज एवं रसीद पर्ची की जांच की तो तो पता चला कि मैनेजर ने करीब 30 किसानों और व्यापारियों से पहले तो लाखों रुपए उधार लिए और फिर उधारी न चुका पाने पर व्यापारियों और किसानों को वेयरहाउस में बिना अनाज रखे अनाज जमा की फर्जी कूटरचित पर्चियां बनाकर दे दी ।

इन रसीद के एवज में लाखों रुपए धोखाधड़ी और कूट रचना करके प्राप्त किए गए। रिपोर्ट पर पुलिस ने मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया।

इस बीच पुलिस को पता लगा कि आरोपित कटनी से भागने की फिराक में है। टीम ने राजेश मोटियानी को रेलवे स्टेशन कटनी से गिरफ्तार कर लिया। इसे रिमांड पर लेकर विवेचना की जा रही है।

मधुर महादेव वेयरहाउस को भी सीलबंद किया गया है। साथ ही आरोपित वेयरहाउस मैनेजर के समदड़िया कॉलोनी, कैंप माधवनगर स्थित मकान की तलाशी लेकर महत्वपूर्ण साक्ष्य एवं दस्तावेज जब्त किए हैं।

अब तक की विवेचना में वेयरहाउस में अनाज जमा किए जाने की एक करोड़ 23 लाख रुपए की कीमत की पर्चियां तैयार कर धोखाधड़ी करना पाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.