ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मौसम के बदलाव से बच्चों को रहे उल्टी-दस्त मरीजों की संख्या बढ़ी

इंदौर। मौसम में बार-बार बदलाव होने के कारण बच्चों को मौसमी बीमारियां हो रही हैं। इस मौसम में सबसे ज्यादा बच्चे उल्टी-दस्त से पीड़ित होते हैं। उन्हें ठीक होने में कम से कम तीन-चार दिन का समय लग रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनवरी में सभी आयु वर्ग के उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीजों की संख्या 416 थी, जो अप्रैल में 1232 और मई में 1376 हो गई। विशेषज्ञों के अनुसार आम दिनों की तुलना में बच्चों में उल्टी-दस्त के मामले 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं। एमवाय अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन आने वालों की संख्या लगभग 3000 है और मौसमी बीमारियों के चलते 200 से अधिक मरीज प्रतिदिन आते हैं।

शहर के अधिकांश अस्पतालों में इन समस्याओं वाले बच्चों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, इनके लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर इसका इलाज करवा लेना चाहिए। एमवाय अस्पताल अधीक्षक डा. पीएस ठाकुर के मुताबिक इस मौसम में खानपान का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि उल्टी-दस्त की आशंका अधिक होती है। ताजा भोजन ही करें। इस मौसम में वायरल होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

हर माह मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी

जनवरी 416

फरवरी 691

मार्च 1123

अप्रैल 1232

मई 1376

जून (20तक) 715

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.