ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

संतान न होने पर पत्नी ने छोड़ा बहनोई हलाला कर चुका तीन तलाक पीड़िता का दर्द

उत्तर गुजरात की एक मुस्लिम युवती को 2018 से 2022 तक 3 बार तलाक बोलकर तलाक देने वाले पति ने पत्‍नी के हलाला करने के बावजूद नहीं अपनाया तो उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पालनपुर की एक युवती का विवाह वडगाम के इलियास माणकोजिया के साथ हुआ था, संतान नहीं होने पर इलियास ने 2018 में दो बार तथा 2022 में एक बार तलाक बोलकर उसे छोड दिया।

हलाला के बाद भी अपनाने से किया इनकार

इलियास ने पत्‍नी को बहनोई के साथ हलाला करने पर पुन: अपनाने का वादा किया था। लेकिन हलाला के बाद भी स्‍वीकार नहीं करने पर पत्‍नी ने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पति ने अपनी पत्‍नी को समाज पर दबाव डालकर समाज से बहिष्‍कार करा दिया। इससे पत्‍नी व उसका परिवार प्रताडित महसूस कर रहा है।

तीन तलाक अवैध घोषित

तीन तलाक की प्रथा को केंद्र सरकार की ओर से समाप्‍त किए जाने के बाद अब जब हलाला जैसी महिला विरोधी प्रथा को समाप्‍त करने को लेकर मुस्लिम समाज के साथ देश भर में चर्चा चल रही है। इसी दौरान गुजरात के पालनपुर में ऐसा विचित्र मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ता नूरजहां ने इसे गैरकानूनी बताते हुए इस मामले में पीडिता को न्‍याय दिलाने की मांग की है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने मुस्लिम वुमन [प्रोटेक्‍शन ऑफ राइट्स ऑन मैरिज] एक्‍ट 2019 को जुलाई 2019 में संसद से पारित कर तीन तलाक को अवैध घोषित कर दिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.