ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर में लगाए पोस्टर, मध्य प्रदेश में शराब बंदी को लेकर भाजपा नेता उमा भारती को कांग्रेस ने तारीख याद दिलाई

इंदौर  मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती को शराब बंदी को लेकर कांग्रेस ने एकबार फिर याद दिलाया है। इंदौर में उन्हें पोस्टर लगाकर तारीख या दिलाई गई है। इसमें सवाल किया है कि वे पक्की तारीख बता दें, कांग्रेस उनके आंदोलन में साथ है।

कांग्रेस ने उमा भारती को शराबबंदी के खिलाफ शुरू किए जाने वाले आंदोलन की याद दिलाने के इंदौर के अलग अलग चौराहे पर पोस्टर लगाए है। इस बार पोस्टर में कांग्रेस नेताओं ने पोस्टर में सन्नी देयोल के चर्चित डायलॉग तारीख पर तारीख का इस्तेमाल किया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है, कि उमा भारती ने घोषण की थी  कि वो शराबबंदी के खिलाफ लट्ठ लेकर अंदोलन शुरू करेगी। लेकिन उमा भारती की ये घोषणा सन्नी देवल के डायलॉग की तरह हो गयी है। तारीख पर तारीख । उमा भारती को शराबबंदी के आंदोलन की याद दिलाने के लिए पोस्टर लगाए है।

टीआरपी बटोरने वाला बयान बताया

कांग्रेस का आरोप है कि उमा भारती ने मध्यप्रदेश में शराबबंदी के खिलाफ आंदोलन शुरू करने के लिए 15 जनवरी की तारीख तय की थी। इसके बाद उमा भारती ने अपने एक बयान में कहा था कि 14 फरवरी से शराबबंदी के खिलाफ आंदोलन को शुरू करने की बात कही। नई तारीख पर उमा भारती ने कुछ नही किया तो अब कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने उमा भारती के बयान को टीआरपी बटोरने वाला बयान बताया है। कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल का कहना है कि उमा भारती शराबबंदी के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगी तो इंदौर में कांग्रेस नेता उनके आंदोलन का समर्थन करेंगे लेकिन उमा भारती शराब ठेकेदारों से डर चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.