ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जंगल में क्षत-विक्षत हालत में शव नौ दिन से गायब था युवक

बालाघाट,परसवाड़ा। पुलिस थाना परसवाड़ा अंतर्गत ग्राम खलौंड़ी के जंगल में बुधवार को एक व्यक्ति का शव क्षतविक्षत हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस सूचना मिलते ही मौकास्थल पर पहुंची। शव पुराना होने से मृतक की पहचान करने में परेशानी हो रही थी।

इसके लिए बालाघाट से फारेंसिक टीम को बुलवाया गया। मृतक की पहचान ग्राम भादा परसवाड़ा निवासी बुधराम पिता मेहतर वाडिवा 58 वर्ष के रूप में कपड़ों के आधार पर उसके परिजनों द्वारा की गई। फारेंसिक टीम द्वारा बुधराम की मौत डी-हाइड्रेशन से होना बताया, क्योंकि जब वो गायब हुआ था उस समय भीषण गर्मी थी। इस दौरान शरीर में पानी की कमी के चलते उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बुधराम पिता मेहतर वाडिवा खेती किसानी का काम करता था और उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने के चलते इधरउधर घूमते रहता था। 20 जून को ग्राम भादा से अपने भांजे के ग्राम गया था। वहां पर जाने के बाद बार-बार खेत तरफ जा रहा था और शोर मचाते हुए कह रहा था कि कोई मुझे मार डालेगा।

एक बार किसी तरह से उसे पकड़कर घर लाए थे, लेकिन दोपहर के समय फिर भाग गया। जिसके बाद से परिजनों ने तलाश किए पर कही पता नहीं चल पा रहा था। बुधवार को वन विभाग का बीटगार्ड जंगल में गश्त करने गया था। तभी उसने क्षतविक्षत हालत में शव देखा।जिसकी सूचना पुलिस के अलावा ग्रामीणों को दी।

इनका कहना

जंगल में क्षत विक्षत हालत में शव मिला। यह शव नौ दिन पुराना है। मृतक की पहचान कपड़ों के आधार पर ग्राम भादा निवासी के रूप में हुई है। शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप मर्ग कायम किया गया है। मृतक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। बालाघाट से बुलवाई गई फारेंसिक टीम द्वारा डी-हाइड्रेशन से मौत की जानकारी दी है।

जितेंद्र कुमार बघेल,थाना प्रभारी परसवाड़ा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.