ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर सराफा रतलाम सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट

 इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सटोरियों की बिकवाली बराबर बनी हुई है। डालर पर ध्यान होने से निवेशकों का रुझान कीमती धातुओं में कम है। इससे सोना वायदा लगातार टूटता जा रहा है। गुरुवार को कामेक्स वायदे में सोना पांच डालर और घटकर 1912 डालर प्रति औंस रह गई। इसका प्रभाव भारतीय बाजारों पर भी देखा गया।

इंदौर मार्केट में ग्राहकी सुस्त रहने और ज्वेलर्स की भी सोने में खरीदारी कमजोर रहने से सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही। गुरुवार को इंदौर में सोना केडबरी 100 रुपये घटकर 59700 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। वहीं देश-विदेशों में चांदी की शार्टेज बनी हुई है लेकिन ग्राहकी का सपोर्ट नहीं मिलने के बावजूद इंदौर में चांदी की कीमतों में आंशिक सुधार रहा। चांदी चौरसा 70425 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

ज्वेलर्स का मानना है कि आने वाले दिनों में चांदी में ही औद्योगिक डिमांड देखने को मिल सकती है। सोने में डिमांड अगले एक महीने कमजोर रहने की उम्मीद है। कामेक्स सोना ऊपर में 1912 नीचे में 1902 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 22.87 नीचे में 22.66 डालर प्रति औंस पर कारोबार हुआ।

इंदौर सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट

इंदौर सराफा बाजार में सोना केडबरी रवा नकद में 59700 सोना (आरटीजीएस) 59700 सोना (91.60 कैरेट) 54685 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। बुधवार सोना 59800 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 70425 चांदी टंच 70525 चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 70600 रुपये प्रति किलो बोली गई। बुधवार को चांदी 70400 रुपये पर बंद हुई थी।

रतलाम सराफा बाजार में सोने और चांदी के रेट

रतलाम सराफा में चांदी चौरसा 70800, टंच 70900, सोना स्टैंडर्ड 59700, रवा 59650 रुपये। (आरटीजीएस भाव)।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.