ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिलाधिकारी ने साप्ताहिक लोक शिकायत निवारण अपीलीय वादों की सुनवाई की

जहानाबाद। जिलाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत अपीलीय वादों की सुनवाई की गयी। जिला लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अपील से संबंधित कुल 07 मामले जिला पदाधिकारी के समक्ष आएं, जिनमें एक भी मामले पर आदेश‌ नही पारित किया गया, जिसमें 02 मामला अंचल अधिकारी, जहानाबाद सदर का है, जो अतिक्रमण एवं पेड़ काटने से संबंधित है। 01 मामला अंचल अधिकारी, मोदनगंज का अतिक्रमण से संबंधित है, 01 मामला प्रखंड विकास पदाधिकारी, जहानाबाद सदर का राशन कार्ड निर्गत से संबंधित है, प्रखंड विकास पदाधिकारी, रतनी फरीदपुर एवं घोषी का एक-एक मामला वार्ड क्रियान्वयन समिति के चयन में अनियमितता से संबंधित है‌ तथा 01 मामला कार्यपालक अभियंता, विद्युत से संबंधित है, जो विद्युत विपत्र में सुधार करने से संबंधित है। प्रखंड विकास पदाधिकारी, रतनी फरीदपुर एवं घोषी में वार्ड क्रियान्वयन समिति से संबंधित मामला पूर्ण विलोपन की स्थिति में है, जिसके लिए जिला पदाधिकारी ने निदेश दिया कि दोनों पंचायत के वार्ड सदस्य को लेकर आयेंगे। जिलाधिकारी ने सभी मामलों पर गहरा समीक्षोपरांत संबंधित लोक प्राधिकार को स्थल पर जाकर भौतिक निरीक्षण करने का निदेश दिया तथा अगली निर्धारित तिथि को विस्तृत जांच प्रतिवेदन के साथ निश्चित रूप से उपस्थित होंने का निदेश दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.