ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद अब हाउसफुल 5 लेकर आ रहे हैं अक्षय कुमार इस दिन होगी रिलीज

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर अक्षय कुमार हर साल की तरह इस साल भी अपनी कई सारी फिल्में लेकर आने वाले हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से अक्षय की फिल्में अपना कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। ऐसा लग रहा है मानों किसी की नजर लग गई हो, एक्टर की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हो रही हैं। इसी बीच अब अक्षय कुमार अपना नया प्रोजेक्ट लेकर आ गए हैं। साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘हाउसफुल’ की फ्रेंचाइजी काफी सक्सेसफुल रही है। इस फिल्म के अब तक चार पार्ट आ चुके हैं, जिसमें से तीन पार्ट ने दर्शकों को काफी एंटरटेनमेंट किया। लेकिन चौथा पार्ट दर्शकों को खासा पसंद नहीं आया।

अक्षय ने शेयर किया मजेदार पोस्टर

हाउसफुल ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की जोड़ी को काफी पसंद किया गया है। अब एक बार फिर ये जोड़ी लोगों को हंसाने के लिए तैयार है। अक्षय ने हाल ही में हाउसफुल 5 का एक मजेदार पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर को शेयर करने के साथ ही उन्होंने फिल्म कब रिलीज होगी, इस बारे में भी जानकारी दी है। दरअसल अक्षय ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर हाउसफुल 5 का नया पोस्टर शेयर किया है। जिसमें पोस्टर काफी कलरफुल दिखाई दे रहा है, जिस पर हाउसफुल 5 लिखा हुआ है। इसके साथ ही खास कैप्शन भी लिखा है।

रिलीज डेट का किया ऐलान

इस पोस्टर को शेयर करने के साथ ही अक्षय ने कैप्शन में लिखा ‘पांच गुना मैडनेस के लिए आप तैयार हो जाइए।’ बता दें कि हाउसफुल 5 अब तक एक अकेली ऐसी फ्रेंचाइजी है, जिसके अब तक पांच पार्ट आए हैं। हाउसफुल के दूसरे, तीसरे और चौथे पार्ट में कई स्टार्स बदले गए हैं, लेकिन हर पार्ट में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की जोड़ी देखने को मिली है। वहीं अब साजिद खान और फरहाद सामजी के बाद हाउसफुल 5 को तरुण मनसुखानी डायरेक्ट करते हुए नजर आएंगे। वहीं हाउसफुल 5 की रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म दिवाली के खास मौके पर साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.