ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पैरों से परीक्षा देकर पटवारी बने देवास के आमीन मंसूरी

 पीपलरावां (देवास)। हाल ही में आए पटवारी परीक्षा परिणाम में कई अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की। इनमें एक ऐसा अभ्यर्थी भी है जिसने हाथों से नहीं, पैरों से परीक्षा दी और सफलता पाई। यह अभ्यर्थी है देवास जिले के पीपलरावां का निवासी आमीन, जो दोनों हाथों से दिव्यांग है। 30 वर्षीय आमीन के पिता इकबाल मंसूरी टेलरिंग का काम करते हैं। आर्थिक स्थिति भी कमजोर है। जन्म से ही आमीन के दोनों हाथ नहीं है, लेकिन उसने कभी इसे अपनी कमजोरी नहीं माना। बचपन से ही पढ़ने में होशियार रहा।

कम्प्यूटर भी पैरों से ही चलाना सीखा

पैरों से लिखना सीखा और इसे अपनी ताकत बनाया। कम्प्यूटर भी पैरों से चलाना सीखा। 2012 में कक्षा 11वीं में अध्ययन के दौरान उसने सोलर कूकर का प्रोजेक्ट बनाया था, जो राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुआ। आमीन को इसके लिए पुरस्कृत किया गया। 12वीं तक की पढ़ाई शासकीय स्कूल से की और इंदौर से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद पटवारी की परीक्षा का फार्म भरा। उसने पैरों से परीक्षा दी और दिव्यांग श्रेणी की मेरिट सूची में जिले में पहला स्थान प्राप्त किया।

रोज 12 घंटे पढ़ाई की

आमीन ने रोज करीब 12 घंटे पढ़ाई की। सफलता का श्रेय पिता और परिवार को दिया। उसके चयन पर परिवार के साथ ही गांववालों ने भी खुशी जताई। रविवार रात को विधायक सज्जनसिंह वर्मा के पुत्र पवन वर्मा, विधायक प्रतिनिधि भूपेंद्र नागर, पार्षद प्रतिनिधि बबलू हाड़ा, मोनू भावसार, मनोज भावसार, कपिल व्यास, संजय त्रिवेदी, पार्षद राधे बरेठा, राहुल राठौर आदि ने आमीन के घर पहुंचकर बधाई दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.