ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

संविदा शिक्षक भर्ती मामले में हाई कोर्ट ने प्रमुख सचिव से मांगा जवाब 18 वर्ष के अभ्यर्थियों को प्रक्रिया में शामिल करने के निर्देश

 भोपाल। संविदा शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आयु सीमा 21 वर्ष निर्धारित किए जाने का मामला हाई कोर्ट जबलपुर पहुंच गया है।

कोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए 18 वर्ष के याचिकाकर्ताओं को नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव से जवाब मांगा है।

विभाग ने संविदा शाला शिक्षक भर्ती नियम, 2018 के प्रविधान के विपरीत 2020 की पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय कर दी। जबकि नियोजन के लिए निर्धारित न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।

नरसिंहपुर की अंकिता इरपाचे और शिवानी ठाकुर की ओर से अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर वर्ष 2020 में नियमों में किए गए बदलाव को चुनौती दी है।

ठाकुर बताते हैं कि याचिका की प्रारंभिक सुनवाई मुख्य न्यायमूर्ति रवि मलिमठ और जस्टिस विशाल मिश्रा की खंडपीठ ने सोमवार को की।

सुनवाई में पाया कि आयुक्त लोक शिक्षण ने शिक्षक सेवा भर्ती नियम 2018, सामान्य प्रशासन विभाग के स्पष्ट निर्देश और कानून के विपरीत निर्देश जारी करके नियोजन के लिए निर्धारित न्यूनतम आयु 18 वर्ष के स्थान पर 21 वर्ष की गई है जो प्रथमदृष्टया असंवैधानिक है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने का निर्देश दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.