ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

थ्रिलर और रोमांस का पावरपैक है Killers of the Flower Moon फिल्म रिलीज हुआ ट्रेलर

Killers of the Flower Moon trailer: मार्टिन स्कोर्सेसे के डायरेक्शन में बनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किलर्स ऑफ द फ्लावर मून’ का ट्रेलर हाल ही रिलीज हुआ है। इस फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं। ये फिल्म 2019 की मूवी आयरिशमैन के बाद पहले नैरेटिव फीचर फिल्म होगी। ये फिल्म 20 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बाद में इस फिल्म को एप्पल टीवी प्लस पर स्ट्रीम किया जाएगा। ये फिल्म अमेरिका में हुई एक सच्ची घटना पर आधारित है। किलर ऑफ द फ्लावर मून एप्पल टीवी का नया प्रोजेक्ट है। जो कि 1920 के दशक में हुई एक घटना पर बनाया गया है।

कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई फिल्म

किलर ऑफ द फ्लावर मून को पहली बार मई में कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। जहां इसे काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म 1920 के दशक में जनजातीय आधार पर तेल की खोज के बाद ओसेज नेशन में हुई हत्याओं पर बनी है। मेकर्स की तरफ ऑफिशियल स्टेटमेंट में लिखा गया है ‘20वीं सदी के अंत में, तेल ओसेज राष्ट्र के लिए धन लेकर आया, रातों-रात दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक बन गया। इन अमेरिकियों की संपत्ति ने तुरंत व्हाइट इंटलोपलर्स को अपनी ओर आकर्षित किया। इन लोगों ने हत्या का सहारा लेने से पहले जितना हो सका उतना ओसेज धन में हेराफेरी की, जबरन वसूली की और चोरी की। एक सच्ची कहानी पर आधारित किलर ऑफ द फ्लावर मून, एक क्राइम थ्रिलर है, जहां प्यार भी है और धोखा भी।’

डेविड ग्रैन की किताब पर बनी फिल्म

मार्टिन स्कोर्सेस के निर्देशन में बनी किलर्स ऑफ द फ्लावर मून डेविड ग्रैन की नॉन-फिक्शन किताब कलर्स ऑफ द फ्लावर मून द ओसेज मर्डर्स एंड द बर्थ ऑफ द एफबीआई पर आधारित है। फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो और जेसी पेलेमन्स लीड रोल निभा रहे हैं। हाॅलीवुड आइकन रॉबर्ट डी नीरो, डिकैप्रियो के अंकल विलियम हेल का किरदार निभाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.