ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लंबे इंतजार के बाद इस दिन रिलीज होगा जवान का ट्रेलर फिल्म से नयनतारा का लुक वायरल

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्मों के लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पिछले दिनों ‘जवान’ फिल्म के टीजर को लेकर खबरें आई थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का टीजर जुलाई महीने में रिलीज किया जा सकता है। अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। दरअसल सोशल मीडिया पर साउथ एक्ट्रेस नयनतारा एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे लेकर ये दावा किया जा रहा है कि ये जवान फिल्म से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक है। जवान फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट लीड रोल में नयनतारा हैं। इस फिल्म का निर्देशन एटली कुमार ने किया है।

वायरल हुआ नयनतारा का फर्स्ट लुक

नयनतारा की वायरल हो रही तस्वीर एक फैन अकाउंट के द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई है। हालांकि इस बात की कोई अधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। बता दें कि नयनतारा, जवान फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। शाहरुख खान के साथ ये उनकी पहली फिल्म है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब वायरल हो रही नयनतारा की तस्वीरों फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। तस्वीर में नयनतारा फॉर्मल लुक में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने पिंक कलर का ब्लेजर और रेड शर्ट पहना हुआ है। फिल्म मेकर्स और नयनतारा की ओर से इसे लेकर अभी कोई कन्फर्मेंशन नहीं आया है।

इस दिन रिलीज होगा जवान का ट्रेलर

अब देखना ये होगा कि क्या यह सच में जवान फिल्म से नयनतारा का फर्स्ट लुक है। एक्ट्रेस का लुक देखकर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा क्या नयनतारा जवान में विलेन का रोल कर रही हैं। वहीं कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि ये जवान फिल्म का लुक नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख की फिल्म जवान के टीजर की जगह सीधा ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। 12 जुलाई को फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होगा। फिल्म मिशन इम्पाॅसिबल डेड रेकनिंग पार्ट वन के साथ जवान फिल्म का ट्रेलर थिएटर में रिलीज होने वाला है।

जवान फिल्म में शाहरुख खान के अलावा विजय सेतुपति और नयनतारा भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। वहीं दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि भी फिल्म का हिस्सा हैं। ये फिल्म जून में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.