ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चयन चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के सामने हैं ये बड़ी चुनौतियां

भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ा कोई भी फैसला चर्चा का विषय बन जाता है। टीम के चयन की चर्चा मैच से ज्यादा होती है। टीम में कौन-से खिलाड़ी चुने गए। उससे ज्यादा गॉसिप इस बात पर होती है कि कौन बाहर है। अब टीम सिलेक्शन की जिम्मेदारी पूर्व खिलाड़ी अजीत अगरकर के कंधों पर होगी। अगरकर को चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें इस साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए टीम का चयन करते समय कठिन फैसले लेने होंगे।

सूर्यकुमार यादव को कर दिया था टीम से बाहर

अजीत अगरकर मुंबई टीम की चयन समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। इस जिम्मेदारी को संभालते हुए उन्होंने कड़े फैसले लेने का साहस दिखाया था। उन्होंने 2018 के घरेलू क्रिकेट सीजन में आउट ऑफ फॉर्म सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर दिया था। जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और केएल राहुल चोटिल होने के कारण टीम से बाहर है। इनमें से पंत विश्व कप में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि अन्य तीन की उपलब्धता को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

विश्व कप 2023 के लिए टीम चयन में क्या चुनौतियां हैं?

खासकर केएल राहुल और अय्यर के न होने से चौथे और पांचवें नंबर के बल्लेबाजों को लेकर चिंता है। रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली का टॉप-3 में खेलना तय है। अगले दो नंबर के लिए सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और संजू सैमसन के बीच टक्कर है। भारतीय टीम के पास यशस्वी जयसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ भी विकल्प है। अगर केएल राहुल फिट नहीं होते हैं, तो ईशान और सैमसन में से किसी एक को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी मिलेगी। चयनकर्ताओं के सामने सबसे बड़ी चिंता तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह है। बुमराह अकेले दम पर टीम को जीत दिला सकते हैं। हालांकि पीठ की चोट के कारण पिछले एक साल से बाहर है।

क्या टीम चयन में निरंतरता दिखाई देगी?

टीम प्रबंधन और चयन समिति के बीच मतभेद पुरानी बात है। अक्सर सामने आया है कि टीम का सिलेक्शन कप्तान और कोच की पसंद के मुताबिक किया जाता है। युवा खिलाड़ियों को नजरअंदाज और आउट ऑफ फॉर्म सीनियर खिलाड़ियों को लगातार मौके दिए गए। हालांकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच के बाद चेतेश्वर पुजारा को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए यशस्वी जयसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे युवाओं को टीम में शामिल किया है। ऋतुरात और यशस्वी ने आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन दिखाया है। हालांकि, सवाल उठ रहा है कि आईपीएल के आधार पर खिलाड़ियों को टेस्ट टीम में चुनना कितना सही है।

विश्व कप के बाद सीनियर खिलाड़ियों पर लिया जाएगा फैसला?

रोहित शर्मा और विराट कोहली का फॉर्म पहले जैसे कंसिस्टेंट नहीं है। रोहित 36 साल और विराट 34 साल के हैं। कप्तान शर्मा की फिटनेस पर सवालिया निशान लग रहे हैं। जल्द ही भारतीय टीम को बदलाव के दौर से गुजरना होगा। सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड और अनिल कुंबले जैसे महान खिलाड़ियों के संन्यास के बाद टीम को दोबारा खड़ा करने का काम पूर्व चयन समिति के अध्यक्ष कृष्णम्माचारी श्रीकांत, दिलीप वेंगसरकर और संदीप पाटिल ने किया। अब अजीत अगरकर के सामने भी ऐसी कठिन परीक्षा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.