ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मां के नाम पर पंजीकृत स्कूटर की वजह से पकड़े गए लुटेरे

जबलपुर। दवा दुकान संचालिका को धक्का देकर रुपये और मोबाइल फोन से भरा पर्स लूटने के आरेापितों को गुरुवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। संचालिका ने आरोपितों की स्कूटर का नंबर देख लिया था, जिसके आधार पर पुलिस आरोपितों तक पहुंची। आरोपितों से वारदात में प्रयुक्त स्कूटर, मोबाइल और एक हजार रुपये नकद जब्त किए गए।

स्कूटर में पीछे बैठे बदमाश ने धक्का मारा

कैंट पुलिस के अनुसार नागरथ चौक अर्पित अपार्टमेन्ट निवासी दीप्ति सराफ माडल रोड स्थित दवा बाजार में दवा दुकान का संचालन करती हैं। सोमवार रात लगभग साढ़े आठ बजे वे बेटे प्रद्युम्न सराफ के साथ सदर गई थीं। वे वहां से वापस घर लौट रही थीं। गाड़ी प्रद्युम्न चला रहा था। वे आफिसर्स मेस के पास पहुंचे ही थे कि स्कूटर एमपी 20 एसएस 0189 सवार दो बदमाश उनकी मोपेड के पास पहुंचे। स्कूटर में पीछे बैठे बदमाश ने दीप्ति को धक्का मारा। दीप्ती ने खुद को संभाला, इस दौरान आरोपित ने उनके बैग पर झपट्टा मारा और उसे लूट लिया। वारदात के बाद आरोपित तेजी से भागे।

मां ने बताया- गए थे सदर

पुलिस ने पंजीयन क्रमांक की जांच की, तो पता चला कि वह राधाकृष्णन वार्ड हनुमानताल निवासी सरोज चौधरी के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस सरोज के घर पहुंची, जहां सरोज ने बताया कि उक्त स्कूटर का उपयोग उसका बेटा अविनाश चौधरी करता है। पुलिस ने अविनाश को पकड़ा, तो उसने साथी रविदास नगर राधाकृष्णन वार्ड निवासी अरूण चौधरी के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.