ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गोलवलकर पर विवादित टिप्पणी को लेकर दिग्विजय सिंह के खिलाफ राजगढ़ में एफआइआर हिंदूवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन

राजगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक स्व माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर को लेकर आपत्‍तिजनक ट्वीट करने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्‍यसभा सदस्‍य दिग्विजय सिंह की मुश्‍किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इंदौर, उज्‍जैन के बाद अब राजगढ़ में भी उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई है। रविवार दोपहर को भाजपा व आरएसएस से जुड़े कार्यकर्ता कोतवाली थाना पहुंचे और दिग्‍विजय के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग करते हुए गेट पर ही धरने पर बैठ गए। पुलिस ने उनसे शिकायती आवेदन लेने के बाद एफआइआर दर्ज कर ली।

गौरतलब है कि इसी मामले में शनिवार को इंदौर के तुकोगंज थाने में भी दिग्‍विजय सिंह के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया था। उन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छवि धूमिल करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप है। उज्जैन में भी दिग्विजय पर थाने में शिकायत दर्ज की गई है। News Updating…

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.