ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने वाला वीडियो प्रसारित

सागर। एक युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें चार से पांच लोग जमीन पर बैठे एक युवक को पीटते नजर आ रहे हैं। शहर में चर्चा है कि यह वीडियो मोतीनगर थाना क्षेत्र का है। वीडियो प्रसारित होने के बाद एएसपी विक्रम सिंह कुशवाहा का कहना है कि वीडियाे मोतीनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस मामले में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं वीडियो में पीटने वाले युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मामला किसी पुरानी चोरी से संबंधित बताया जा रहा है। मामले को लेकर मोतीनगर थाना प्रभारी मानस द्विवेदी का कहना है कि वीडियो के बारे में जानकारी लगी है, लेकिन किसी की तरफ से अभी तक पुलिस से नहीं की गई है। वीडियो के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं और पीड़ित व आरोपितों की पहचान के भी प्रयास कर रहे हैं। स्थिति स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

निर्वस्त्र कर कर रहे पिटाई

वीडियो में चार पांच युवक मिलकर एक युवक को मिलकर निर्वस्त्र कर पीट रहे हैं। वहीं पीटना वाला युवक रो-रोकर जान से मारने की गुहार लगा रहा है। युवक हाथों में प्लास्टिक के पाइप लगे हैं जो उसके हाथों को आगे कर पीट रहे हैं। पीटने वाले युवक जान से मारने की गुहार लगा रहा है। निर्दयता से पीटने का यह वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है। आरोपित युवक पीटने वाले युवक यह कहते नजर आ रहे हैं आज के बाद तो चोरी नहीं करोगे। युवक भी कह रहा है कि वह हर तरह की चोरी करता है, लेकिन वह यह अब नहीं करेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.