ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पहले टेस्ट के लिए वेस्ट इंडीज टीम का एलान 140 किलो के धाकड़ गेंदबाज की वापसी

 वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम का एलान कर दिया है। टीम ने दो नए बल्लेबाज को शामिल किया है। वहीं, सबसे वजनदार खिलाड़ी स्पिनर रहकीम कॉर्नवाल की लंबे समय बाद वापसी हुई है। कैरेबियाई टीम की कमान क्रेग ब्रेथवेट के कंधों पर होगी।

टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज किर्क मैकेंजी को जगह मिली है। किर्क ने बांग्लादेश-ए के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। वहीं, वेस्टइंडीज ने एलिक अथानाज को शामिल किया है। दोनों ही खिलाड़ियों के पास टेस्ट डेब्यू करने का मौका है।

वेस्टइंडीज और भारत के बीच पहला टेस्ट 12 जुलाई को डोमिनिका के विंडसर पार्क में होगा। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 20 जुलाई से त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा।

कौन हैं रहकीम कॉर्नवाल ?

रहकीम कॉर्नवाल को अगर भारत के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है, तो ये उनका 2 साल पहला टेस्ट मैच होगा। आखिरी बार उन्होंने 2021 नवंबर में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। रहकीम ने 9 टेस्ट मैचों में 34 विकेट लिए हैं। एक समय उनका वजन 140 किलो था। वह दुनिया के सबसे वजनदार क्रिकेटर्स की लिस्ट में शामिल हैं।

पहले टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज टीम

क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उपकप्तान), एलिक अथानाजे, टेगेनरीन चंद्रपॉल, रहकीम कॉर्नवाल, जोशुआ दा सिल्वा, शैनन गेब्रियल, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, किर्क मैकेंजी, रेमन रीफर, केमार रोच, जोमेल वॉरिकन, टेविन इमलाच, अकीम जॉर्डन।

पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.