ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आज से काम बंद हड़ताल पर नर्सिंग अधिकारी अस्पतालों में मरीजों की होगी फजीहत

इंदौर। नर्सिंग आफिसर एसोसिएशन 3 जुलाई से अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहा है। अभी तक उनकी मांगों को लेकर कोई भी निराकरण नहीं किया गया। इसके विरोध में अब सोमवार से नर्सिंग अधिकारी काम बंद कर हड़ताल पर जा रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कई वर्षो से मांगों को लेकर ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन कोई निराकरण नहीं हुआ। जिला चिकित्सालय व मेडिकल कालेजों में समस्त नर्सिंग अधिकारी सुबह 8 बजे से काम बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। बता दें कि प्रदेशभर में 60 हजार और इंदौर में करीब छह हजार नर्सिंग अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे। इससे एमवाय, एमटीएच, पीसी सेठी, जिला अस्पताल आदि में मरीजों को असुविधाएं होगी।

बच्चों से जुड़ी बुराइयों और समस्याओं को भी देखेंगे मध्यस्थता केंद्र के स्वयंसेवक

इंदौर। मप्र उच्च न्यायालय इंदौर खंडपीठ के विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षित सामुदायिक समर्पित स्वयंसेवकों की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया है कि अब उन बच्चों के मामलों को भी देखा जाएगा, जो नशे, यौन शोषण, चोरी और अन्य अनैतिक घटनाओं या मामलों में शिकार हो जाते हैं। विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि वे ऐसे बच्चों के मार्गदर्शन एवं व्यक्तित्व विकास के साथ ही उनके पुनर्वास और शिक्षा-दीक्षा में भी सहयोगी बने, जो विभिन्न बुराइयों और समस्याओं के शिकार बन रहे हैं।

बच्चों को अच्छा समाज दें

उच्च न्यायालय के कांफ्रेंस हाल में आयोजित इस बैठक में न्यायमूर्ति विवेक कुमार रूसिया, न्यायमूर्ति सुजाय पाल ने स्वयं सेवकों से चर्चा की। न्यायमूर्ति विवेक कुमार रूसिया ने कहा कि वर्तमान में बच्चों से संबंधित अनेक समस्याएं सामने आ रही हैं। हम अपने बच्चों को एक अच्छा समाज देने के प्रयास करें तो राष्ट्र की समृद्धि की दिशा में यह एक सार्थक कदम होगा। इस मौके पर अग्रवाल समाज पारिवारिक मध्यस्थता केंद्र क अध्यक्ष गोविंद सिंघल, संतोष गोयल, संजय बांकड़ा, राजेश इंजीनियर, प्रो. रमेश मंगल, अमिताभ सिंघल एवं पुष्पा गुप्ता आदि मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.