ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अवैध शराब बेच रहे आदिवासी से डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी और पीटा एएसआई निलंबित

खंडवा। कच्ची शराब बेचते हुए पकड़े गए आदिवासी युवक को पीटने के मामले में एसपी ने मोरटक्का चौकी प्रभारी को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया। आरोप है कि मारपीट करने के साथ ही युवक से डेढ़ लाख रुपये रिश्वत मांगी थी।

मोरटक्का क्षेत्र के ग्राम डुकिया निवासी बद्री मेहता ने एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल को चौकी प्रभारी अखिलेश मंडलाेई की शिकायत की थी।

दरअसल सात जुलाई को माेरटक्का पुलिस ने बद्री को कच्ची हाथ भट्टी शराब के साथ पकड़ा था। वह गांव में अवैध रुप से कच्ची शराब बेच रहा था। शराब जब्त कर उसे मोरटक्का चौकी लाया गया। यहां उसे जमकर पीटा गया।

इसके साथ ही उससे चौकी प्रभारी एएसआइ अखिलेश मंडलोई ने डेढ़ लाख रुपये रिश्वत भी मांगी। कहा कि रुपये मिलने पर मामला रफा-दफा कर देंगे। इसकी शिकायत सोमवार को बद्री ने की थी।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल का कहना है कि बद्री की शिकायत के आधार पर अधिकारियों से मामले की जांच करवाई गई। जांच में पाया कि शिकायतकर्ता को चौकी ले जाकर पीटा गया है। उससे रुपयों की डिमांड की गई है। गंभीर कदाचरण पर एएसआइ मंडलोई पर कार्रवाई की गई। सस्पेंड कर पुलिस लाइन अटैच किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.