ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उत्तरप्रदेश झारखंड से लाकर बेच रहे पेट्रोल डीजल

बलरामपुर: उत्तरप्रदेश एवं झारखंड से डीजल, पेट्रोल अवैध रूप से छत्तीसगढ़ लाकर विक्रय किए जाने का पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने विरोध किया है।पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के सदस्यों ने कलेक्टर से मुलाकात कर उत्तरप्रदेश, झारखंड से हो रहे पेट्रोल डीजल के अवैध रूप से आयात पर कठोर कार्रवाई करते हुए बंद कराए जाने की मांग की है।

कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने उल्लेख किया है कि बलरामपुर- रामानुजगंज जिला अंतर्गत छत्तीसगढ़ के उत्तरप्रदेश एवं झारखंड से लगने वाली सीमा से लगातार अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल अपने जिले में आ रहा है। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर, रामचंद्रपुर, बलरामपुर एवं कुसमी चांदो क्षेत्र अंतर्गत बाहरी व्यक्तियों के द्वारा डीजल,पेट्रोल लाकर जिले में लाकर अवैध बिक्री की जा रही है। पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश एवं झारखंड में वेट टैक्स कम होने के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर डीजल, पेट्रोल छत्तीसगढ़ ला कर बिक्री की जा रही है जिससे छत्तीसगढ़ सरकार को वेट टैक्स का नुकसान हो रहा है तथा जिले में स्थापित पेट्रोल पंप की बिक्री प्रभावित हो रही है।

उत्तरप्रदेश में पेट्रोल, डीजल 7.50 रुपये कम

पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के ललन यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पेट्रोल एवं डीजल का दर छत्तीसगढ़ की तुलना में काफी कम है। झारखंड में पेट्रोल का दर कम है जिस कारण लगातार जिले में उत्तर प्रदेश एवं झारखंड से पेट्रोल ,डीजल का अवैध आयात हो रहा है। पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने बसंतपुर थाना के कार्यशैली पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व अवैध रूप से डीजल आयात करते हुए पकड़ा गया था परंतु पुलिस ने कार्रवाई में हीलाहवाली की। उत्तर प्रदेश में पट्रोल, डीजल के अवैध आयात पर बसंतपुर थाना का संरक्षण प्राप्त है।

जांच अधिकारी नियुक्त

शिकायत के बाद अपर कलेक्टर के द्वारा जिले के अनुभाग वाड्रफनगर, रामानुजगंज, बलरामपुर, राजपुर, शंकरगढ़ कुसमी में तहसीलदार एवं खाद्य निरीक्षक को अवैध पेट्रोल डीजल की बिक्री के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन सभी को निर्देशित किया गया है कि जहां से भी शिकायत मिले तत्काल जांच और कार्रवाई की जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.