ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कूनो में एक और चीते की मौत नेशनल पार्क में सूरज ने दम तोड़ा

मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान में आज एक नर चीते की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार अफ़्रीकी चीता सूरज आज सुबह कुनो राष्ट्रीय उद्यान में मृत पाया गया। अधिकारियों ने कहा कि वे सूरज की मौत के सही कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले गत मंगलवार को एक और नर चीता तेजस राष्ट्रीय उद्यान में मृत पाया गया था। 27 मार्च को साशा नाम की मादा चीता की किडनी की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। फिर 23 अप्रैल को उदय की कार्डियो समस्‍या के कारण मृत्यु हो गई और 9 मई को दक्ष नामक मादा चीता से मैटिंग के दौरान एक नर के साथ हिंसक झड़प के बाद मृत्यु हो गई। 25 मई को दो चीता शावकों की प्रतिकूल मौसम के चलते मृत्यु हो गई।

कूनो में चीतों की कब-कब हुई मौत

-27 मार्च को किडनी में संक्रमण के चलते चार साल की मादाचीता साशा की मौत।

– 23 अप्रैल को नर चीता उदय की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। उसे बाड़े में लड़खड़ाकर अचानक बहोश होते देखा गया था।

-9 मई को बाड़े में दो नर चीतों अग्नि और वायु के साथ संघर्ष में मादा चीता दक्षा की मौत हो गई थी।

-23 मई को एक चीता शावक की मौत हुई। इसे सियाया (ज्वाला) चीता ने जन्मा था

-25 मई को ज्वाला के दो अन्य शावकों की मौत हुई।

-11 जुलाई को चीता तेजस की मौत हो गई। इसे दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.