ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटवारी भर्ती परीक्षा में धांधली के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

भोपाल। पटवारी भर्ती परीक्षा में धांधली को लेकर समूचे प्रदेश में माहौल गरम है। छात्र संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस का छात्रों का समर्थन मिल रहा है। भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के कई जिलों में पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर प्रदर्शन हुए। निरंतर विरोध के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पटवारी भर्ती परीक्षा में चयनित हुए युवाओं की भर्तियां रोकने का आदेश देना पड़ा। अब नवंबर माह में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस इसे बड़ा मुद्दा बनाकर भुनाने का मन बन चुकी है। इसे लेकर कांग्रेस की जिला इकाई ने शनिवार को मुख्‍यमंत्री आवास के घेराव का ऐलान किया।

जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसी बड़ी संख्या में दोपहर डेढ़ बजे रोशनपुरा चौराहे पर एकत्रित हुए हैं। यहां सभा के बाद कांग्रेसी मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने निकले तो पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्‍हें पालीटेक्‍निक चौराहे से पहले ही रोक लिया। इसे लेकर कांग्रेसियों व पुलिस के बीच बहस हुई। कांग्रेसियों ने शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के मामा मुर्दाबाद के नारे लगाए। कर्मचारी चयन मंडल का खत्म करने की मांग की।

पुलिस ने वाटर कैनन का इस्‍तेमाल कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने की कोशिश की। इसी दौरान मची भगदड़ में महक राणा नामक एक महिला कार्यकर्ता घायल हो गई। उसे एंबुलेंस के जरिए अस्‍पताल भेजा गया। कुछ अन्‍य कार्यकर्ताओं को भी हल्‍की चोटें आईं। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में विधायक पीसी शर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मोनू सक्सेना ने कहा कि शिवराज सरकार घोटालों की सरकार बन गई है। पहले मुख्यमंत्री चौहान की सरकार में व्यापंम महाघोटाला हुआ। कई ऐसे युवक-युवतियां जो डाक्टर बनने लायक नहीं थे, उन्होंने पैसे देकर एमबीबीएस की पढ़ाई की। व्यापमं से जितनी परीक्षाएं हुईं, उनमें कई बार घोटालों का पता चला, लेकिन भाजपा सरकार ने उसे दबा दिया। हाल ही में भिंड के विधायक संजीव कुशवाहा के कालेज से पटवारी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्‍यर्थी 10 टाप में सात टाप पर रहे। क्या ऐसा हो सकता है कि पूरे प्रदेश में उसी कालेज में पटवरी भर्ती परीक्षा में एक साथ सात लोग टाप कर लें? क्या उसी कालेज में होनहार युवक-युवती थे, जो पटवारी की परीक्षा में टाप कर लिए? पटवारी भर्ती परीक्षा घोटाले की सीबीआइ जांच होनी चाहिए। पर्दे के पीछे जो लोग इस घोटाले में लिप्त हैं, उनको जेल होनी चाहिए। जो वास्‍तव में योग्‍य युवा हैं, उनका चयन होना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.