ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भेल ज्वाइंट कमेटी की बैठक दिल्ली मुख्यालय में आज अनेक मुद्दों पर होगी चर्चा

भोपाल। भोपाल भेल यूनिट में बुधवार को हुई मिनी ज्वांइट कमेटी की बैठक के बाद शुक्रवार को दिल्ली मुख्‍यालय में ज्वाइंट कमेटी की बैठक होगी। इसमें भेल कर्मचारियों को पीपी व दीपावली बोनस देने संबंधी मांगों को लेकर प्रमुख रूप से प्रतिनिधि यूनियनों के पदाधिकारियों व भेल प्रबंधन के अधिकारियों के बीच चर्चा होगी। भेल की यूनियनें दो वर्ष का पीपी बोनस 60 हजार रुपये तक मांग कर रही हैं। इसके अलावा टाउनशिप की जमीन भेल कर्मचारियों को लीज पर देने की मांग भी की जा रही है, ताकि भेल कर्मचारी भेल टाउनशिप में मकान बना सकें। इससे खंडहर पड़े मकानों की समस्‍या भी दूर होगी और इन्‍हें तोड़कर नए आवास बनने का रास्‍ता साफ होगा। इसके लिए भारतीय मजदूर संघ, एचएमएस, आल इंडिया भेल एम्प्लोई यूनियन के प्रतिनिधि मांग निरंतर उठा रहे हैं।

बैठक में शमिल होने के लिए भेल भोपाल यूनिट से यूनियनों के प्रतिनिधि दिल्ली भेल मुख्यालय पहुंच चुके हैं। इससे पहले गुरुवार को एचएमएस यूनियन के पदाधिकारियों ने दिल्ली में भेल कारर्पोरेट के अधिकारियों से मुलाकात की। एचएमएस का प्रतिनिधि मंडल अमर सिंह राठौर महासचिव हेम्‍टू एचएमएस के नेतृत्व में डायरेक्टर मानव संसाधन कृष्ण कुमार ठाकुर से मिला और भेल कर्मचारियों की मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने पीपी और एसआइपी बोनस कम से कम 30000 रुपये देने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन कारपोरेट कार्यालय एम ईशा डोर, एचएमएस के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड हरभजन सिंह सिद्धू से भी कर्मचारियों की इन 10 सूत्रीय मांगों पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में एचएमएस के महासचिव कामरेड अमर सिंह राठौर, जीतेंद्र सक्सेना एचएमएस के मीडिया प्रभारी व मनोज कुमार दीक्षित एवं संजय गुप्ता उपस्थित रहे। शुक्रवार को कमेटी की बैठक में सभी मुद्दे प्रबंधन के समक्ष रखे जाएंगे। इसके साथ ही भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी भी दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने भी भेल प्रबंधन के अधिकारियों से मुलाकात कर भेल टाउनशिप में जमीन कर्मचारियों को लीज सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.