ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

संसद शुरू होते ही गूंजा मणिपुर, मणिपुर…चिल्ला कर बोले डेरेक ओ ब्रायन, कैसे पीएम हैं वो?

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने वाली भीड़ का हिस्सा रहे दो लोगों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं,  इस घटना को लेकर जहां विपक्षी दल सरकार से पीड़िताओं के लिए इंसाफ की मांग कर रहा है वहीं  शुक्रवार (20 जुलाई) को मानसून सत्र शुरू हुआ तो सदन में सिर्फ मणिपुर मणिपुर ही गूंजा। तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने तो चीख पड़े और चिल्ला कर  सवाल किया कि पीएम मोदी कहां हैं?

मणिपुर, मणिपुर, मणिपुर कैसे कैसे पीएम हैं वो
दरअसल,  ब्रायन ने नियम 267 का हवाला देते हुए सभी बिजनेस को सस्पेंड कर केवल मणिपुर पर चर्चा कराने की मांग की। टीएमसी सांसद ने कहा मणिपुर पर तुरंत चर्चा करने की जरूरत है।   इतना ही नहीं इस दौरान ब्रायन ने चीखते हुए कहा, सबसे पहले इस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए. कोई और नियम कहां से आ जाएगा. पीएम मोदी को अपना मुंह खोलना होगा. मणिपुर, मणिपुर, मणिपुर कैसे पीएम हैं वो।

 किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा
इससे पहले मणिपुर की घटना पर पीएम मोदी ने सदन के बाहर बयान देते हुए इसे शर्मनाक बताया। सदन के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मेरा हृदय क्रोध और पीड़ा से भरा हुआ है. मणिपुर की घटना किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है. गुनाह करने वाले कितने हैं, कौन हैं, वो अपनी जगह है, लेकिन बेइज्जती पूरे देश की हो रही है।  पीएम मोदी ने आगे कहा, मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ, उसे माफ नहीं किया जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.