ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

युवक के पेट में दिखा टांका चिता से शव भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए आशंका गलत हुई साबित

 बस्ती निवासी महेंद्र सिंह 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे जिला अस्पताल के बाद शहडोल फिर जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। यहां युवक को फिर एक निजी अस्पताल जबलपुर में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है जहां 15 जुलाई को सिर का आपरेशन हुआ लेकिन अगले दिन महेंद्र की मौत हो गई थी। मृतक का शव बुधवार को गृह ग्राम लाया गया था, जब मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी तभी मृतक युवक के पेट में टांका लगा हुआ देखा गया, जिस पर स्वजनों को शंका हुई कि जबलपुर अस्पताल में कहीं किडनी तो नहीं निकाली गई।

मामला तूल पकड़ा तो अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रोकी

मामला तूल पकड़ा और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रोक दी गई मामले की जानकारी कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल को हुई वह भी चचाई बस्ती गांव पहुंचे।शव को जिला अस्पताल अनूपपुर ले जाया गया, यहां तीन डॉक्टरों की निगरानी में बुधवार देर शाम पोस्टमार्टम हुआ डाक्टरों की टीम ने प्रथम दृष्टया पाया कि सिर की हड्डी को पेट में चीरा लगाकर रखा गया किडनी सुरक्षित है। पूरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और किडनी गायब होने का मामला स्पष्ट हो जाएगा इसके बाद है मृतक युवक के स्वजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। इस मामले पर भी जबलपुर के निजी अस्पताल ने सारे आरोपों को निराधार बताया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.