ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पहले अपनों ने घरों से निकाला अब आंधी उड़ा ले गई बसेरा

 भोपालनवअपनों ने घरों व दिलों से पहले से निकाल दिया था। दुखों का घूंट पीकर वृद्धाश्रम में रह रहे थे। जैसे-जैसे गैरों से पहचान हुई। उन्हें अपना बनाया तो खुशियां लौटीं। खुशी-खुशी आश्रम में रह रहे थे, लेकिन शुक्रवार की आंधी-पानी ने बेघर कर दिया। इतनी तेज आंधी आई, उसमें आश्रम में लगीं टीन की चादरें उड़ गईं। वर्षा का पानी भर गया। बिस्तर गीले हो गए। सामान भींग गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। अब मदद के लिए हां जाएं?चार इमली ज्योतिबा फुले नगर नंदन वन पार्क के पास आश्रम की संचालिका संगीता नेलोर जो पहले से निश्शुल्क मानव सेवा करके हमें रख रही हैं, अब वो भी वेचारी कितनी हमारी मदद करें। दो दिन से सो नहीं पा रहे हैं। वर्षा का पानी पैरों व हाथों से बाहर निकालते-निकालते रात काटनी पड़ रही है। इतना कहते-कहते 70 वर्ष के बुजुर्ग दयाशंकर और 75 वर्ष के गयादीन की आंखों में पानी आ गया। बेघर हुए बुजुर्गों ने इंटरनेट मीडिया पर आश्रम को दुरुस्त कराने के लिए शासन-प्रशासन से गुहार लगाई है, लेकिन अब तक कोई मदद के लिए आगे नहीं आया है।

2009 से संचालित है वृद्धाश्रम

वृद्धाश्रम की संचालिका संगीता नेलोर ने बताया कि वर्ष-2009 से वृद्धाश्रम का संचालन कर रही हूं। नेलोर शिक्षा समिति को शासकीय मान्यता प्राप्त आश्रम हैं, लेकिन खुद ही निश्शुल्क आश्रम का संचालन कर रही हूं। दो मंजिला आश्रम की दूसरी मंजिल पर टीन की चादर लगाई थीं। बजट नहीं होने से छत नहीं डाल पाई। आंधी से चादर उड़ गईं। वर्षा का पानी भर गया। इससे बुजुर्गों का सामान गीला हो गया। आश्रम में अभी 14 महिलाएं हैं, जो नीचे रह रही हैं। बाकी आठ पुरुष हैं, जो टीन शेड में रहते हैं। आंधी से पुरुष बुजुर्ग बेघर हो गए हैं। इनकी पीड़ा देकर इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल करके मदद की गुहार लगाई है। यदि शासन-प्रशासन या किसी समाजसेवी, व्यवसायी की ओर से मदद मिलती है तो आश्रम में दुरुस्त करा कर बुजुर्गों को रहने की फिर से व्यवस्था की जा सकेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.