ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नशीला इंजेक्शन बेचनेे के मामले में महिला गिरफ्तार

सूरजपुर। दो दिन पूर्व 950 नग नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार आरोपितों के बयान व एक आरोपित महिला से नशीला इंजेक्शन लेकर नशेड़ियों को बिक्री किए जाने की पुष्टि होने पर कोतवाली पुलिस ने देवनगर निवासी शाहिदा फातिमा नामक महिला को 29 नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने जिले में पुलिस द्वारा पहली बार की जा रही इस तरह की कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में खलबली मच गई है।

बता दें कि कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को अंतराज्यीय गिरोह के दो महिला सदस्यों समेत अपचारी बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नशे के उपयोग में आने वाले 950 नग इंजेक्शन बरामद किया था। मामले का एक आरोपित फरार होने में सफल हो गया था। पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के अवैध कारोबार में प्रयुक्त हुंडई कंपनी की अवरा कार को भी बरामद किया था। सूरजपुर एसपी इंदिरा कल्याण एलिसेला ने स्पष्ट रूप से कहा था कि नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए की जा रही कवायद के तहत अब नशेडियों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर नशे के लिए नशेडियों एवं नशीले इंजेक्शन बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसी कड़ी में दो दिन पूर्व गिरफ्तार आरोपित महिला शबनम निशा पुत्री जसीम खान 25 वर्ष निवासी ग्राम बचरा पोड़ी थाना खड़गवां एमसीबी ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि वह बिक्री के लिए किस किस को इंजेक्शन बेचती है। इसमें उसने देवनगर निवासी शाहिदा फातिमा का नाम भी बताया था।

पुलिस ने आरोपित महिला के बयान की पुष्टि होने पर ग्राम देवनगर निवासी शाहिदा फातिमा पति अब्दुल रहमान 35 वर्ष को भी धारा 29 नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद पुष्टि होने पर नशीले इंजेक्शन विक्री में शामिल अन्य आरोपितों की भी गिरफ्तारी संभव है। इस मामले में फरार आरोपित मंसूर अंसारी की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.