ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Sagar News: मंत्री के भाई से विवाद के बाद भाजपा से निष्काषित नेता का भाई लापता थाने में शिकायत

सागर  प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का नाम एक बार फिर विवादों में आ गया है। भाजपा के पूर्व नेता के लापता भाई के मामले में मंत्री के भाई हीरासिंह का नाम सामने आया है। हीरासिंह राजपूत सागर जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। इनसे फोन पर विवाद के बाद सांसद का रिश्तेदार लापता हो गया है। हीरासिंह राजपूत और लापता चंद्रेश ठाकुर के बीच मोबाइल पर हुए विवाद का एक आडियों भी इंटरनेट मीडिया में आया है। कहा जा रहा है कि फोन पर हुई इसी बहस के बाद से वह लापता हो गया है।

मोतीनगर थाना में इसकी एफआइआर भी दर्ज कराई गई है, जिसमें मंत्री के भाई और जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत का उल्लेख है। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के भाई और जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत और पूर्व भाजपा नेता राजकुमार धनौरा के भाई चंद्रेश ठाकुर के बीच फोन पर हुई बहस के बाद से चंद्रेश लापता हो गया है। इसकी शिकायत शुक्रवार रात को मोतीनगर थाने में की गई है। उसके बाद से चंद्रेश की तलाश जारी है।

मोतीनगर पुलिस ने शिकायत के बाद चंद्रेश के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश के लिए टीम गठित कर दी है। पुलिस ने बताया कि चंद्रेश को आखिरी बार उनके घर के आसपास ही देखा गया था। चंद्रेश की गुमशुदगी की एफआईआर में मंत्री के भाई और जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत के नाम का भी उल्लेख किया गया है।

गौरतलब है कि भाजपा से निष्काषित नेता राजकुमार धनोरा और मंत्री राजपूत के बीच पिछले साल से विवाद चल रहा है। राजकुमार धनोरा सागर सांसद राजबहादुर सिंह और मंत्री भूपेंद्र सिंह के रिश्तेदार हैं। इस मामले में मोतीनगर थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया कि चंद्रेश की तलाश की जा रही है। इस संबंध में हीरा सिंह राजपूत को मोबाइल किया तो उनके पीए ने रिसीव किया। उन्‍हें एफआइआर दर्ज होने के संबंध में जानकारी दी तो उन्होंने हीरा सिंह को अवगत कराया। उन्होंने संदेश दिया कि अभी लोगों की सुनवाई कर रहे हैं। बाद में बात करे

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.