ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मोदी शिवराज की सरकारों में हुआ दलित के हित में सर्वाधिक काम – लालसिंह आर्य

भोपाल, राज्‍य ब्‍यूरो। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को पत्रकार-वार्ता की। उन्‍होंने कहा कि मप्र के सागर में विश्व का सबसे बड़ा संत रविदास का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। जन अभियान परिषद के सहयोग से सामाजिक एकता और समरसता का संदेश देने के उद्देश्य से पांच यात्राएं निकलेंगी। श्योपुर से नरेन्द्र सिंह तोमर, सिंगरौली से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नीमच से उषा ठाकुर और अंतर सिंह आर्य, बालाघाट में भूपेंद्र सिंह और मांडव से कैलाश विजयवर्गीय यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

लाल सिंह आर्य ने कहा कि 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सागर में संत रविदास जी के मंदिर की आधार शिला रखेंगे। यह पांच यात्राएं 18 दिन चलेगी और 19वें दिन सागर पहुंचेगी। 53 हजार गांव से मिट्टी, पवित्र नदी का जल और अन्न एकत्र किया जाएगा। रविवार को भोपाल से पांच यात्रा रथ रवाना किए गए हैं। रथ में चरण पादुका भी हैं। यात्रा के लिए प्रदेश में 21 टोलियां बनी हैं, जिलों और विधानसभा में भी टोलियां बनाई गई हैं।

छतरपुर में एक युवक पर मल डालने की घटना पर आर्य ने कहा कि दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार, महिलाओं से बलात्कार कांग्रेस की राजस्थान सरकार में हो रहे है। कांग्रेस-शासित छत्तीसगढ़, राजस्थान में दलितों के जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं। सबसे ज्यादा अपराध कांग्रेस की सरकार में हो रहे हैं। कांग्रेस के इस आरोप कि चुनाव आते ही दलितों की याद आती है, के जवाब में आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश की शिवराज सरकार में दलितों के हितों में सर्वाधिक कार्य हुए है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.