ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गेट का कांच और लॉक तोड़ने के बाद कार स्टार्ट नहीं हुई तो बदमाश भागे, सीसीटीवी में चोर कैद

धार  धामनोद में सोमवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने सुंद्रेल चौराहे पर स्थित मकान के सामने से कार को चुराने का प्रयास किया। चोरों ने पहले खिड़की का कांच तोड़ा, फिर लॉक तोड़ा। वे कार स्टार्ट नहीं कर पाए तो चले गए। चोर कैमरे में कैद हो गए, जिसे पीड़ित ने पुलिस को सौंप दिए हैं।

रात को बदमाश कार से सुंदेल रोड पहुंचे। उन्होंने संजय पाटीदार की कार एमपी 09 सी टी 6873 का पहले गेट के विंडो का कांच तोड़ा। इसके बाद लॉक तोड़कर आगे के दो दरवाजे खोले। वे कार स्टार्ट कर ही रहे थे कि पेपर बांटने वाला युवक वहां से गुजरा। यह देख बदमाश बिना कार लिए ही वहां से भाग निकले। कुछ देर बाद बदमाश फिर से लौटे और गाड़ी स्टार्ट करने की कोशिश की। गाड़ी का सायरन बजने लगा तो बदमाशों को फिर से भागना पड़ा।

संजय पाटीदार के घर के बाहर की ओर लगे सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की पूरी हरकत रिकॉर्ड हो गई। घटना को अंजाम देने 4 बदमाश आए थे। 2 कार में सवार थे, जबकि दो चोरी का प्रयास कर रहे थे। इधर, सारी घटना नजदीक लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.