ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भीलवाड़ा में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़, बोतल में पेशाब भरने और I love You लिखने पर मचा हंगामा

भीलवाड़ा जिले के एक गांव में स्थित सरकारी स्कूल की छात्रा से कथित तौर पर ‘बदसलूकी’ के बाद दो पक्षों में पत्थरबाजी की घटना हुई और पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा ने आठवीं कक्षा की छात्रा शुक्रवार को अपने परिवार वालों के साथ थाने आई थी। छात्रा ने शिकायत की कि भोजनावकाश के दौरान उसकी पानी की बोतल में से ‘पेशाब जैसी दुर्गंध’ आ रही थी; जब उसने बैग देखा तो उसमें ‘आई लव यू’ लिखी पर्ची भी मिली।

छात्रा ने आरोप लगाया कि यह कृत्य उसकी कक्षा के ही दो छात्रों ने किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस सोमवार को प्रिंसिपल से बात करने विद्यालय गई थी। इस दौरान ग्रामीण भी पहुंच गए और हंगामा किया। अधिकारी ने बताया कि गांव वालों ने विद्यालय के दरवाजे पर ताला जड़ दिया और नारेबाजी करते हुए विशेष समुदाय के मोहल्ले में घुस गए और पत्थरबाजी की। दूसरे पक्ष की ओर से भी कुछ पत्थर फेंके गये।

उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। शर्मा ने बताया कि इस संबंध में नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल इलाके में शांति है। वहीं नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने इसे शर्मसार करने वाली घटना बताते हुए इसकी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मामले में समय पर कार्रवाई नहीं किया जाना और लक्षित करके लोगों पर लाठीचार्ज करने की पुलिस कार्रवाई सवाल खड़े करती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.