ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पैतृक जमीन विवाद को लेकर छोटे भाई की पिता- पुत्र ने की हत्या

कोरबा। पैतृक जमीन विवाद को लेकर पिता ने अपने पुत्र के साथ छोटे भाई पर टंगिया व डंडा से प्राणघातक हमला कर दिया। गंभीर रूप से चोट लगने पर छोटे भाई की स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला कायम कर आरोपित पिता- पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।

मामला हरदीबाजार पुलिस थाना अंतर्गत दर्री क्षेत्र का है। यहां निवासरत लक्ष्मीनारायण तिवारी अपने घर के सामने मृत हालत में पड़ा हुआ था। जानकारी मिलने पर सरपंच छबिराम सिदार 52 वर्ष, गांव के कोटवार दुकालू दास के साथ मौके पर जाकर देखा। तब लक्ष्मीनारायण के सिर, सीना, कान, दोनों पैर आदि में चोट व खरोच का निशान दिखाई दिए। साथ ही शव के पास खून बह हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस भी स्थल पर पहुंच गई। इस दौरान समीप ही रहने वाली मृतक की भाभी ने पूछताछ करने पर बताया कि रविवार की सुबह आठ बजे बजे लक्ष्मीनारायण का बड़ा भाई कौशल प्रसाद तिवारी 70 वर्ष निवासी यादव गली, अपने बेटा अशोक तिवारी 39 वर्ष के साथ पैतृक जमीन बंटवारा की बात पर लड़ाई झगड़ा कर रहे थे।

इसके बाद कौशल प्रसाद तिवारी व अशोक तिवारी द्वारा टंगिया, डंडा से मारपीट कर लक्ष्मीनारायण की हत्या कर मौके से भाग गए। मामले में पुलिस ने धारा 302,34 कायम कर विवेचना में लिया। वैधानिक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आरोपितों की पतासाजी शुरू की। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि घटना के बाद आरोपित दर्री, छिंदपुर में छिप हुए हैं। इस पर घेराबंदी कर दोनों आरोपित को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ किया, तब आरोपितों ने लक्ष्मीनारायण की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.