ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नासा में बिजली कटौती सात अंतरिक्ष यात्रियों से टूटा संपर्क

फ्लोरिडा। दुनिया की सबसे एडवांस स्पेस एजेंसी नासा में मंगलवार को बिजली कट गई। जिसके कारण मिशन कंट्रोल और अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के बीच कुछ समय के लिए सम्पर्क नहीं हो पाया और मिशन कंट्रोल स्टेशन पर कमांड भी नहीं भेजी जा सकी। इस दौरान सात अंतरिक्ष यात्रियों से बात नहीं हो पाई।

इसलिए हुई बिजली कटौती

दरअसल, जॉनसन स्पेस सेंटर की इमारत में चल रहे मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली सप्लाई बाधित हुई। जिसके बाद बैकअप नियंत्रण सिस्टम की मदद ली गई और डेढ़ घंटे में स्थिति बहाल कर दी गई।

खतरे जैसी स्थिति नहीं

स्टेशन कार्यक्रम प्रबंधक जोएल मोंटालबानो की माने तो बिजली कटौती के कारण अंतरिक्ष यात्री और स्टेशन को कोई खतरा नहीं था। हालांकि यह पहली बार है, जब नासा को स्पेश स्टेशन से संपर्क बनाए रखने के लिए बैकअप सिस्टम की जरूरत पड़ी।

Other USA News

अवैध रूप से अमेरिका जाने के चक्कर में जेल पहुंच गए गुजरात के 11 लोग: अमेरिका जाने के मोह में गुजरात की दो महिला सहित 11 लोग सेंट मार्टिन की जेल में पहुंच गये। ट्रेवेल एजेंट इन्हें अवैध तरीके से अमेरिका भेजने के बदले लाखों रुपये लेकर बीते तीन माह से अलग-अलग देशों में घुमाते रहे।

मेहसाणा के पुलिस अधीक्षक अचल त्यागी ने बताया कि उत्तर गुजरात के 10 व खेडा का एक युवक ट्रेवेल एजेंट के झांसे में आकर तीन महीने पहले कनाडा होते हुए अवैध रूप से अमेरिका जाने वाले थे। पुलिस ने एक एजेंट शैलेष पटेल को गिरफ्तार कर पूछताछ की।

इसके बाद पता चला कि दो महिलाओं समेत 11 लोग कैरेबियन द्वीप की जेल में बंद हैं। इससे पहले गुजरात व दिल्ली के दो एजेंट को पकड़ा जा चुका है। मानव तस्करी के इस मामले का मुख्य सूत्रधार वीजा एजेंट महेंद्र पटेल अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.