ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गैस लीक होने से बड़ा हादसा, आग लगने से धूं-धूं कर जल गया पूरा सामान, महिला झुलसी

छतरपुर: छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के लहदरा गांव में गैस सिलेंडर से गैस लीक होने से घर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसा खाना बनाते समय गैस लीक होने पर पर हुआ। गैस सिलेंडर में आग लगने से गृहस्थी का सामान सहित कच्चा मकान जल गया। आग की चपेट में आने से महिला भी झुलस गई। गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार लहदरा गांव निवासी उत्तम सिंह की पत्नी विनीता सुबह 9 बजे के लगभग गैस पर खाना बना रही थी तभी गैस लीक होने पर गैस सिलेंडर में आग गई। आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि आग की लपटों की चपेट में कच्चा मकान आ गया। आग लगने की सूचना ग्रामीणों को मिलने पर मौके पर कुलवंत सिंह तोमर सहायक सचिव ने मौके पर पहुंचकर सूझ बूझ से काम लिया और पहले बच्चों को घर से बाहर किया और आग लगे सिलेंडर पर बालू डलवा कर सिलेंडर की आग बुझाकर उसे घर के बाहर फेंका गया साथ ही ग्रामीणों द्वारा मोटर पंप चलाकर पानी की बौछार से घर में लगी आग पर काबू पाया गया लेकिन जब तक आग बुझाई जाती तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचे पटवारी द्वारा पंचनामा बना कर आग से हुये नुकसान का आंकलन किया गया। आग से लगभग एक लाख रूपए से अधिक का सामान जल गया। वहीं आग की चपेट में आने से विनीता 32 वर्ष का एक हाथ बुरी तरह झुलझ गया जिसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग बुझाने में गांव के राजेंद्र सिंह, शिशुपाल सिंह, त्रिलोक सिंह, दिग्विजय सिंह, राजेश यादव, राहुल सिंह, सौरभ सिंह, रघुवीर यादव, भोले राजा, सहित ग्रामीणों ने मदद की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.