ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शेयर बाजार बढ़त, सेंसेक्स में 400 से अधिक अंकों की उछाल

इस साल की सबसे बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। बीएसई का 30 स्टॉक्स पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 325.72 अंकों की बढ़त  के साथ 56731 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने कारोबार की शुरुआत 16,933.25 के स्तर से की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 498.74 अंकों की बढ़त के साथ  56,904.58 के स्तर पर था, वहीं निफ्टी 136.20 (0.81%) अंकों की तेजी के साथ 16,979.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से तीन गिरावट में, जबकि 27 बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। बढ़त वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, विप्रो, एयरटेल, टेक महिंद्रा, टीसीएस, इंफोसिस, लार्सन एंड टुब्रो और एचसीएल टेक शामिल हैं। इसी तरह से बजाज फाइनेंस, एसबीआई, टाइटन, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, टाटा स्टील और आईटीसी में भी एक-एक फीसदी की तेजी आई है। इसके विपरीत आईसीआईसीआई बैंक, डॉ. रेड्डी और पावरग्रिड के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.