ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राष्ट्रीय लोक जनता के नेताओं ने बारसोई गोली कांड स्थल का किया निरीक्षण

कटिहार। राष्ट्रीय लोक जनता के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर बारसोई में 26 जुलाई 23 को विधुत सम्बंधित समस्याओ को लेकर आंदोलन के क्रम में सोनू साह एवं खुर्शीद आलम का गोली से हुई हत्या के लिए गठित जाँच दल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष अंगद कुशवाहा, रौशन पाठक,प्रदेश महासचिव चंदन बागची,छात्र लोक जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष शाद हुसैन के साथ बारसोई जाकर गोली कांड की जाँच एवं पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय का भरोसा दिया। जांच दल के सदस्यों ने कहा कि पुलिस और अधिकारियों का जो रिपोर्ट है। राष्ट्रीय लोक जनता दल इस पर यकीन नहीं करता इस घटना की सही जांच के लिए बारसोई के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी को अभिलंब निलंबित कर सीबीआई जांच या हाईकोर्ट के जज से इसकी न्यायिक जांच कराई जाए वर्तमान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी के रहते हुए न्यायिक जांच संभव नहीं है। मृतक के आश्रितों को 20 20 लाख रुपया मुआवजा एवं सरकारी नौकरी देने की भी मांग की है। जांच दल के सदस्यों ने बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री के द्वारा गैर जिम्मेदार बयान को लेकर इस्तफ़ा की मांग की है। पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे में जघन्य जघन्य अपराध की धारा लगाने के लिए पुलिस को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि मुकदमा में दर्ज धारा को दिखाकर आम जनों से सच नहीं बोलने की धमकी दी जा रही है। सच बोलने पर उक्त मुकदमा में फंसाने की धमकी दी जा रही है। जो पुलिस के निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद,प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, प्रदेश सचिव उपेंद्र सुमन, जिला महासचिव दयानंद कुशवाहा,बारसोई प्रखंड अध्यक्ष सरीफुल आदि थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.