ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

MP Rain Alert : 7 अगस्त तक होगी प्रदेश में तेज बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी, झमाझम बरसेंगे बदरा

भोपाल। मध्यप्रदेश में 7 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। ट्रफ लाइन और कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले तीन दिन तक बारिश का असर रहेगा। इस समय तो कई जिलों में दो दिन से लगातार बारिश का कहर देखा जा रहा है। जबलपुर, दमोह, छतरपुर, सतना, रीवा, पन्ना, कटनी, अनूपपुर, मंडला, शहडोल और उमरिया में तेज बारिश और बिजली भी गिरने की चेतावनी जारी की गई है, बाकी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वही सागर, शहडोल और रीवा संभाग के जिलों में तेज बारिश भी हो सकती है। दो दिन बाद पूरे प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में काफी कमी आने की संभावना है।

संभागों में अलर्ट जारी

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में कोई मजबूत सिस्टम एक्टिव नहीं है लेकिन बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गहरे अवदाब क्षेत्र में तब्दील हो गया हैं। इसका असर प्रदेश में पूर्वी व उत्तरी हिस्से में ज्यादा रहेगा।लेकिन इंदौर में अगस्त का पहले सप्ताह व आखिरी सप्ताह में कम वर्षा होगी। वहीं दूसरे व तीसरे सप्ताह में वर्षा का स्तर सामान्य रहेगा। वही मानसून द्रोणिका भी अपनी सामान्य स्थिति से ऊपर चली गई है। बंगाल की खाड़ी में बनी मौसम प्रणाली के असर से बुधवार-गुरुवार को जबलपुर सहित संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना है। वही पूर्वी मध्य प्रदेश के रीवा, शहडोल, सागर संभाग के जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। शेष संभागों के जिलों में आंशिक बादल बने रह सकते हैं।

इन जिलों में अलर्ट जारी

रीवा, सीधी, सिंगरौली जिलों में भारी से अतिभारी भारी के लिए ऑरेंज अलर्ट। सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तेज बारिश। नर्मदापुरम संभाग के जिलों के साथ-साथ उमरिया, सिवनी, कटनी, सागर, बालाघाट, शहडोल, डिंडोरी,टीकमगढ़, अशोकनगर और शिवपुरी जिलों में यलो अलर्ट।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.