ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

“Work From Home के जरिए अच्छा पैसा कमा सकती है आप…” Click कर जानें पूरा सच

चंडीगढ़: अगर आप अपनी नौकरी या छोटे व्यापार की कमाई से नाखुश हैं, आप घर से ऑनलाइन काम करके पैसा कामना की चाह रखते हैं, तो सावधान हो जाएं। दरअसल,  वर्क फ्रॉम होम के नाम पर साढ़े 7 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में दिल्ली के रोहिणी निवासी बी.टेक छात्र तौफीक आलम को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 2 मोबाइल फोन और 14 टेलीग्राम खातों की जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि आरोपी सौरभ सिंह, पूजा मेहरा और जेम्स के नाम से टेलीग्राम आई. डी. चला रहा था।

साइबर अपराध पुलिस थाने में दी शिकायत में महिला ने कहा था कि उन्हें व्हाट्सएप मैसेज आया था। भेजने वाली ने खुद को जेना टेकिज सॉल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सागरिका यादव बताया था। उसने कहा कि वर्क फ्रॉम होम के जरिए अच्छा पैसा कमा सकती है। इसके लिए सिर्फ कुछ यूट्यूब वीडियो को लाइक और चैनल को सब्सक्राइब करना है। पहले कुछ रकम के मुनाफे का लालच देकर एक वैबसाइट पर एकाऊंट खोलने को कहा, जिसे मल्टी ट्रेडिंग एक्सचेंज कंपनी वैबसाइट बताया गया।

शिकायतकर्ता को बताया कि खाता खोलने के दौरान कुछ गलती कर दी, जिससे ग्रुप के अन्य सदस्य काम नहीं कर पा रहे हैं और भारी नुकसान हुआ है। इसके बाद शिकायतकर्ता को कुछ टास्क पूरे करने का झांसा देकर 7,62,000 रुपए की धोखाधड़ी की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.