ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उज्जैन में खुलेगा महाकाल लोक थाना गृहमंत्री नरोत्तम ने की घोषणा कमल नाथ की धार्मिक चौपाल पर कसा तंज

भोपाल। उज्जैन में महाकाल लोक की स्‍थापना के बाद से ही बाबा महाकाल की इस नगरी में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला बढ़ गया है। देश से ही नहीं, विदेशों से भी श्रद्धालु उज्‍जैन नगरी में बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती तादाद को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर प्रदेश शासन के गृह विभाग ने यहां महाकाल लोक के नाम से अलग पुलिस थाना बनाने का फैसला किया है। इसके लिए अलग से फोर्स भी तैनात किया जाएगा। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि उज्जैन में बड़ी संख्या में देश-विदेश से प्रतिदिन दर्शनार्थी आते हैं। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर फैसला लिया गया है।

कमल नाथ पर कसा तंज

नरोत्‍तम मिश्रा ने छिंदवाड़ा में कमल नाथ द्वारा पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा कराए जाने पर भी तंज कसा और कहा कि कमल नाथ जी 15 महीने का हिसाब धार्मिक चौपाल में बता सकते हैं कि एक रुपए का मानदेय पुजारियों को दिया हो। एक कोई कदम ऐसा उठाया हो, जो मंदिरों के निमित्‍त हो। ऐसा कुछ नहीं किया। न मंदिर के लिए, न ही पुजारियों के लिए और न ही धर्म के लिए उन्‍होंने कोई कदम उठाया। लेकिन विपक्ष में आते ही मंदिर-मंदिर खेलने लगते हैं। आखिर क्‍यों? मैं प्रारंभ से कह रहा हूं कि जो पालिटिकल पाखंड है, वो इस तरह से न करें। अब उन्‍हें चुनावी रोटियां सेंकने के लिए इस तरह भजन-कीर्तन की क्‍या आवश्‍यकता है। आप अगर कथा भी कराओ तो उस पर अपना सिंबल छापो। पंजे का निशान छाप दो। इसकी आवश्‍यकता नहीं है। आप सेवा के माध्‍यम से आइए। आप विकास गिनाइए। आप बदनामी नहीं, बराबरी करें।

भाषायी मर्यादा को लेकर किया पलटवार

कमल नाथ के शिवराज की भाषा पर दिए बयान पर भी नरोत्तम ने पलटवार किया। उन्‍होंने कहा कि आप देखें कि भाषा का ज्ञान वो दे रहे, जो किसी को आइटम कहते हैं। कोई टंच माल कहता है। वो लोग भाषा का ज्ञान दे रहे हैं। इनके चचाजान को इनके एक नेता गालियां देते हैं। वो भाषा का ज्ञान दे रहे हैं। यह भी लोकतंत्र की अजीब खूबसूरती है।

दिग्‍विजय को भी दिया जवाब

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सिंह द्वारा उन्‍हें और भूपेंद्र सिंह को आतंकी बताए जाने पर भी नरोत्‍तम ने जवाब दिया और कहा- ‘स्‍वाभाविक रूप से हम तो उन्हें दिखेंगे ही, क्योंकि जाकिर नाइक तो उनको शांतिदूत दिखता है।

पुलिस अलर्ट मोड पर

गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने कहा कि यह त्‍योहारों का महीना है। त्योहारों को देखते हुए पूरे प्रदेश में पुलिस प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है। खंडवा में स्थिति पुरी तरह से नियंत्रण में है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.