ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मंदसौर की मंडी में प्याज के दाम 2000 रुपये क्विंटल आवक भी बढ़ी

 मंदसौर। लहसुन, सोयाबीन के साथ ही प्याज के दामों ने भी किसानों को खुश कर दिया है। मंदसौर मंडी में प्याज के दाम 2000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। इसके साथ ही आवक भी बढ़ने लगी है। प्याज के दाम बढ़ने से खुश किसान कह रहे है की दाम अच्छे मिलने से लागत भी निकल रही है और लाभ भी मिल रहा है। बुधवार को मंडी में प्याज की आवक 1750 कट्टे रही। इसके साथ ही लहसुन, सोयाबीन एवं गेहूं की भी बंपर आवक हो रही है।

दाम बढ़ने से किसान खुश

वर्षा के मौसम में दामों में हुई बढ़ोतरी के साथ ही मंदसौर मंडी में सफेद सोना लहसुन, पीला सोना सोयाबीन के साथ ही लाल सोना प्याज की आवक तेज हो गई है। इसके साथ ही उपज के दामों में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। प्याज के दामों में अब बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को मंडी में प्याज के दाम 2000 रुपये प्रति क्विटंल तक किसानों को मिले। वही न्यूनतम दाम 800 रुपये प्रति क्विटंल रहे। दामों में बढ़ोतरी होने से किसान बेहद खुश है।

दूसरे जिलों से भी उपज लेकर आते हैं किसान

किसानों ने बताया की प्याज के दाम बढ़ने से अब लाभ भी मिल रहा है और लागत भी निकल रही है। व्यापारियों के अनुसार प्याज की मांग बेहतर बनी हुई है, दाम आगे से ही तय होते हैं। मंडी में मंदसौर जिले के साथ ही नीमच, रतलाम, देवास, उज्जैन सहित अन्य दूर-दराज क्षेत्रों से भी किसान उपज लेकर आते हैं।

बुधवार को मंडी में 30 हजार 555 बोरी उपज की आवक हुई, जिसमें सर्वाधिक लहसुन 15 हजार 400 कट्टे, सोयाबीन 5570 बोरी, गेहूं 4800 बोरी एवं प्याज 1750 कट्टे की आवक रही। लहसुन, प्याज, गेहूं, सोयाबीन सहित सभी उपज के दाम बेहतर बने हुए हैं।

अब रिटेल में भी बढ़ने लगे प्याज के दाम

सब्जी मंडी में टमाटर के दाम पहले से ही तेज है। अब मंडी में प्याज के दामों में बढ़ाेतरी होते ही सीधा असर रिटेल के दामों पर भी पड़ रहा है। मंडी में 800 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहे प्याज के दम रिटेल में 15 से 30 रुपये किलो तक है। इसके साथ ही प्याज की मांग भी बढ़ रही है।

चार माह पहले 60 पैसे प्रति किलो बिके थे प्याज, मंडी में ही छोड़ गए थे किसान

मंडी में प्याज के दामों में बढ़ोतरी होने से किसान खुश है। प्याज के दाम मंडी चार माह पहले 60 पैसे प्रति किलो पर भी पहुंच गए थे, इस दौरान अनेक किसान मंडी में ही अपने प्याज छोड़ गए थे। अब प्याज के दामों ने किसानों को खुश कर कर दिया है। किसान कह रहे हैं कि प्याज के दाम अच्छे मिलने से लागत भी निकल रही है और लाभ भी मिल रहा है।

ग्राम बलेरिया के किसान रामलाल माली ने बताया की मंडी में प्याज के दाम बहुत अच्छे मिल रहे है। मेरे प्याज 1700 रुपये प्रति क्विंटल तक बिके है। जबकि उच्चतम भाव में कुछ किसानों को 2000 रुपये प्रति क्विटंल के भाव मिले है। किसान नाथूलाल ने बताया की मेरा मीडियम प्याज 1200 रुपये क्विंटल बिका है। प्याज के बहुत अच्छे भाव मिल रहे है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.