ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आयोग के हस्तक्षेप से अतिक्रमण हटाया गया

आगर-मालवा   मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के हस्तक्षेप से प्रशासन द्वारा एक आवेदिका की शिकायत स्थल से अतिक्रमण हटा लिया गया है। मामला आगर-मालवा जिले का है। आयोग के प्रकरण क्रमांक 3642/आगर-मालवा/2021 के अनुसार लक्ष्मणपुरा, वार्ड नं 12, अजा बस्ती, आगर-मालवा निवासी आवेदिका श्रीमती लीलाबाई पत्नी बाबूलाल ने आयोग को आवेदन दिया कि उसके पड़ोसी प्रभुलाल द्वारा अवैधानिक रूप से सरकारी रास्ते पर निर्माण कार्य कर लिया गया है। पक्के मकान पर प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का आहरण करके अवैध भवन निर्माण किया गया है। इसके अलावा अन्य शिकायतें भी लिखकर आयोग से न्याय दिलाने का अनुरोध किया। आयोग ने मामला दर्ज कर कलेक्टर आगर-मालवा से प्रतिवेदन मांगा। अंततः कलेक्टर आगर-मालवा ने आयोग को प्रतिवेदन दिया कि आवेदिका की शिकायत की जांच परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण, आगर-मालवा से कराई गई। जांच प्रतिवेदन में उन्होंने बताया है कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी, आगर-मालवा द्वारा शिकायतकर्ता द्वारा बताये गये स्थल पर किये गये अवैध अतिक्रमण को पूर्णतः हटा दिया गया है। चूंकि आवेदिका की समस्या का समाधान हो चुका है, अतः आयोग में प्रकरण की कार्यवाही अब समाप्त कर दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.